उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

अल वसी फाउंडेशन द्वारा जामा मस्जिद में दीनी क्विज़ कॉम्पटीशन

लखनऊ : अल वसी फाउंडेशन द्वारा जामा मस्जिद तहसीनगंज लखनऊ में दीनी क्विज़ कॉम्पटीशन का इन्ऐक़ाद किया गया।

प्रोग्राम की शुरुआत जनाब सैय्यद रईस काज़िम साहब ने तिलावत-ए-क़ुरान ( सूरह यासीन ) से की।
इस प्रोग्राम में अलग-अलग शहरों से 72 लोगों ने हिस्सा लिया।
प्रोग्राम में मौलाना सैय्यद हैदर अब्बास साहब, मौलाना सैय्यद कल्बे सिब्तैन नूरी, मौलाना कल्बे आबिद साहब, मौलाना मोहम्मद हसन साहब, जनाब सैय्यद रईस काज़िम साहब और रिजवी टूर के शुजा अब्बास साहब मौजूद थे।
दीनी क्विज़ कॉम्पटीशन में पहला ईनाम बाराबंकी की यमन जहरा , दूसरा ईनाम नेपियर कालोनी लखनऊ के तालिब अली रिज़वी , तीसरा ईनाम हरिनगर लखनऊ के कायम हैदर रिज़वी, चौथा ईनाम लखनऊ की कनीज़ सुगरा और पांचवां ईनाम लखनऊ की नरजिस फात्मा को हासिल हुआ।

पहले ईनाम में ज़ियारत कर्बला-ए-मोअल्ला, दूसरे ईनाम में टीएमटी स्कालरशिप, तीसरे ईनाम में ज़ियारत सैय्यद सालिस आगरा, चौथे ईनाम में ज़ियारत जोगीपुरा और पांचवां ईनाम 500/-रू का दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button