उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

बेसिक शिक्षा विभाग को एक 51 इंच की एल ई डी टीवी भेंट की

लखनऊ : अलायंस क्लब्स इंटरनेशनल लखनऊ, डिस्ट्रिक्ट 137, ने डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अलाय प्रियंका दीक्षित की अध्यक्षता में अपने वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह के अवसर पर प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग को एक 51 इंच की एल ई डी टीवी भेंट की । पूर्व में भी यह डिस्ट्रिक्ट एक प्राथमिक विद्यालय को एल ई डी टी वी भेंट कर चुका है ।

इस अवसर पर पत्रकारों से बात करते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी, रामप्रवेश यादव जी ने बताया कि आज जिस तेज़ी के साथ तकनीक शिक्षा में प्रवेश कर रही है, यह बहुत आवश्यक है प्रदेश सरकार के विद्यालय भी इसको अपनायें । उन्होंने कहा कि इसी के मद्देनज़र उन्होंने अलायंस क्लब्स इंटरनेशनल और साथ ही अन्य संस्थाओं से भी सहयोग की अपील की । उन्होंने कहा कि उन्हें प्रसन्नता है इस संस्था ने उनकी बात का संज्ञान लेते हुए, प्रदेश के एक कस्तूरबा विद्यालय के लिए तुरंत एल ई डी स्क्रीन टीवी का इंतज़ाम किया ताकि ऑनलाइन पढ़ाने की प्रक्रिया को शुरू किया जा सके ।

इस अवसर पर बीएसए ऑफिस की टीम के साथ साथ – अलाय संजीव भटनागर , अरविंद भटनागर और सिद्धांत श्रीवास्तव उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button