उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

राजकीय नर्सेज संघ उत्तर प्रदेश द्वारा पूरे प्रदेश में नर्सेज ने भी काला फीता बाँधकर विरोध दर्ज किया

एक अप्रैल को पुरानी पेंशन समाप्ति की तिथि पर मनाया काला दिवस

लखनऊ : 01 अप्रैल 2004 को केंद्र सरकार व 01 अप्रैल 2005 को राज्य सरकारों द्वारा पुरानी पेंशन योजना (OPS) को समाप्त करते हुए नई पेंशन स्कीम (NPS) लागू की गई थी, जिस कारण 1 अप्रैल 2024 को काले दिवस के रूप में अटेवा NMOPS के आवाह्न पर राजकीय नर्सेज संघ उत्तर प्रदेश द्वारा पूरे प्रदेश में  नर्सेज ने भी काला फीता बाँधकर अपना – अपना विरोध दर्ज किया एंव सभी ने आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में VOTE FOR OPS की बात की, जो पुरानी पेंशन की बात करेगा वही देश में राज करेगा।
उक्त कार्यक्रम बलरामपुर चिकित्सालय लखनऊ में अशोक कुमार, महामंत्री, राजकीय नर्सेज संघ उत्तर प्रदेश के नेतृत्व मे किया गया, जिसमें,जितेन्द्र बहादुर सिंह कोषाध्यक्ष राजकीय नर्सेज संघ उत्तर प्रदेश, महेन्द्र श्रीवास्तव आडीटर उत्तर प्रदेश, गिताशुं वर्मा सयुंक्त सचिव, अमिता रौस, स्मिता, मेवाती, गायत्री, पुष्पा, सोनी, मनीषा, राधारानी, अर्चना इत्यादी लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button