उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

मेरठ में प्रधानमंत्री के मुंह से राष्ट्रीय लोकदल के जगह पर लोकदल पार्टी का नाम लेना गलत है  : सुनील सिंह

लखनऊ : मेरठ में प्रधानमंत्री जी द्वारा नकली राष्ट्रीय लोकदल का नाम न लेकर चौधरी चरण सिंह की बनाई पार्टी लोकदल पार्टी के नाम लेते रहे है जिस पर लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह जी ने आपत्ति जताई है । सिंह ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि 800 किसानों की हत्या करने वाली सरकार है।

मेरठ के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री जी लोकदल का नाम लेकर बदनाम कर रहे है। किसानों को भ्रमित कर रहे है। जबकि यह पार्टी राष्ट्रीय लोकदल है।चौधरी चरण सिंह की बनाई लोकदल पार्टी है। जिसके अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह जी है। नकली लोकदल जो एनडीए के साथ है उसके अध्यक्ष जयंत है।जो किसानों की हत्या करने वालो के साथ है । श्री सुनील सिंह ने दिल्ली में प्रेसवार्ता के दौरान यह बात कही। बार-बार पश्चिमी उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री जी द्वारा या वहां के स्थानीय नेताओं द्वारा राष्ट्रीय लोकदल पार्टी का नाम न लेकर लोकदल पार्टी का नाम लिए जाने पर आपत्ति जताई है।राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी जी एनडीए में शामिल है। हमे नाराजगी इस बात से है कि जयंत कहते हैं कि चौधरी साहब की विचारधारा उन्हें नरेंद्र मोदी में दिखाई देती है. जब वह यह कहते हैं तो हमें उन्हें कहना पड़ेगा कि आप चौधरी साहब की विचारधारा को जानते ही नहीं हैं. उनकी विचारधारा देश के किसान में बसती थी. किसान के साथ खड़ी होती थी. आज देश का किसान बॉर्डर पर संघर्ष कर रहा है. उस पर अत्याचार हो रहा है. ऐसे में आप उस पार्टी के साथ गए, जिसके हाथ 800 से ज्यादा किसानों के खून से रंगे हैं तो आप निश्चित रूप से गलत कर रहे हैं. आप चौधरी साहब की विचारधारा की बात ही मत करिए. जयंत चौधरी भले ही चौधरी चरण सिंह के नाती हैं, लेकिन उन्हें उनकी विचारधारा मालूम ही नहीं है. चौधरी चरण सिंह ने कभी भी कॉर्पोरेट घरानों से चुनाव लड़ने के लिए पैसा नहीं लिया और वही जयंत भाजपा के साथ गठबंधन करते हैं, जो कॉर्पोरेट घरानों के ही साथ हैं.इससे किसानों के में काफी रोष है। अब किसानों ने भी तय कर लिया है कि भाजपा के साथ जाने वाली राष्ट्रीय लोकदल को आगामी होने वाले 2024 लोकसभा चुनाव में करारा जवाब देने की लिए तैयार बैठी है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button