उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

न्यायलय द्वारा अरविंद केजरीवाल को ज्यूडिशियल कस्टडी में जेल भेजे जाने के बाद केजरीवाल के निर्दोष होने के दावों पर विराम लग गया है : वीरेन्द्र सचदेवा

नई दिल्ली  : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है गत पूरे सप्ताह चले जांच ऐजेनसी को मिले रिमांड एवं न्यायिक जिरह के बाद अंततः आज न्यायलय ने शराब घोटाले के अभियुक्त दिल्ली के मुख्य मंत्री अरविंद केजरीवाल को जेल भेज दिया है और यह सत्य की विजय है।

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि न्यायलय द्वारा अरविंद केजरीवाल को ज्यूडिशियल कस्टडी में जेल भेजे जाने के बाद केजरीवाल के निर्दोष होने के दावों पर विराम लग गया हे और हम आशा करते हैं की अब उनकी पत्नी जो पार्टी प्रमुख की भूमिका निभा रही हैं और अन्य नेता अब केजरीवाल को सताये जाने के झूठी ब्यानबाज़ी बंद कर देंगे।

सचदेवा ने कहा है कि जांच एजेनसी को अरविंद केजरीवाल के ब्यान के बाद शराब घोटाले में विजय नैययर से पैसा वसूली में दो नये किरदारों दिल्ली सरकार के मंत्री सुश्री आतिशी एवं सौरभ भारद्वाज का नाम सामने आया है। गोवा चुनाव के समय यह दोनों आम आदमी पार्टी की ओर से गोवा का प्रचार देख रहे थे।

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष ने कहा है कि हम आशा करते हैं की अब जब इन्हे जांच नोटिस आये तो इन दोनों मंत्रियों के निर्दोष होने की ब्यानबाज़ी ना करें “आप” नेता।

सचदेवा ने कहा है कि आम आदमी पार्टी नेता अब भ्रष्टाचार के साथ ही मर्यादाहीनता की भी सभी सीमाएं लांघ चुके चुके हैं और केजरीवाल में अंश मात्र में राजनीतिक मर्यादा शेश ऑहो, जनता के कार्यों के प्रति चिंता हो तो आज अविलंब इस्तीफा दें।

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि मुख्यमंत्री केजरीवाल ने  आतिशी एवं सौरभ भारद्वाज का नाम अपने ब्यान मे लेकर इन दोनों के राजनीतिक भविष्य पर दाग लगा कर अपनी पत्नी श्रीमति सुनीता केजरीवाल के अगला मुख्य मंत्री बनने का रास्ता साफ कर दिया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button