उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

सिटी इंटरनेशनल स्कूल बालागंज में ग्रेजुएशन समारोह का कार्यक्रम संपन्न हुआ

लखनऊ : बालागंज स्थित सिटी इंटरनेशनल स्कूल में ग्रेजुएशन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें रिपोर्ट कार्ड और पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम संपन्न हुआ । इस समारोह में बच्चों ने विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिसमें बच्चों के द्वारा किए गए वेलकम और थैंक्यू गीत अभिभावकों के द्वारा बहुत पसंद किए गए । मुख्य अतिथि श्रीमती गोपिका सुचिर जलोटा , क्रेनियो सेक्रल थेरेपिस्ट ने सिटी इंटरनेशनल स्कूल की शिक्षा प्रणाली की सराहना की और उन्होंने बच्चों को पुरस्कार वितरण भी किया ।

स्कूल प्रबंधक शहाब हैदर ने कहा कि स्कूल छात्रों के सर्वांगीण विकास और उनमें नेतृत्व कौशल विकसित करने के लिए लगातार काम कर रहा है ताकि वे भविष्य की दुनिया का नेतृत्व करने में सक्षम हो सकें और समाज को अच्छा बनाने में एक अहम भूमिका निभा सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button