उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

उत्तर प्रदेश गीत नाटक अकादमी रसमंच योजना के तहत मुनाल होली उत्सव आयोजित

लखनऊ :  उत्तर प्रदेश गीत नाटक अकादमी रसमंच योजना के तहत मुनाल होली उत्सव का आयोजन वाल्मीकि रंगशाला सभागार गोमती नगर में किया गया. मुख्य अतिथि डॉ. राजेश अहिरवार सहायक निदेशक संस्कृति निदेशालय तथा मुनालश्री विक्रम बिष्ट ने सांस्कृतिक आयोजन का उद्घाटन दीप प्रज्वलित करके किया.

इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्र के विद्वानों को सम्मानित भी किया गया जिसमें भोजपुरी लोक गायक संतोष कुमार साहित्यकार डॉ राधा बिष्ट संस्कृतिकर्मी इंजीनियर अनिल कश्यप आदि को अंगवस्त्र प्रतीक चिन्ह प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया. मुख्य अतिथि ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम से कलाकारों का मनोबल बढ़ता है.

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभु श्री राम के भजन राम ही राम से यशभारती सम्मानित लोक गायिका ऋचा जोशी ने सुंदर ढंग से गाकर भक्तिमय माहौल बना दिया गढ़वाल की होली नृत्य दमयंती नेगी के निर्देशन में प्रस्तुत किया गया.

चंदन कुमार नरेंद्र कुमार अनिल अग्रवाल जीवन गुप्ता विवेक रावत राकेश रावत छाया अग्रवाल सुशील राठौर सुभाष श्रीवास्तव हेमंत खंडेलवाल दुर्गेश आयुष आदि ने गीत गाकर विभिन्न संस्कृतियों का समागम प्रस्तुत किया. फूलों की होली अनिल कश्यप के संयोजन में दिव्यश्री मानसी बिष्ट आदि ने नृत्य भाव के साथ प्रस्तुत किया गया कार्यक्रम का संचालन नम्रता अनिल ने किया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button