उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

घमंडिया घठबंधन सिर्फ अपने परिवार के लिए है, देश के 130 करोड़ देशवासियों के लिए मोदी जी हैं: अमित शाह

लखनऊ: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र के जलगाँव में युवा सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह स्पष्ट किया कि नए भारत का निर्माण करने वाले मोदी जी के खिलाफ जो घमंडिया गठबंधन एकजुट होने का नाटक कर रही है, उनकी सच्चाई यह है कि जिस गठबंधन के अंदर खुद लोकतंत्र नहीं है वो देश में लोकतंत्र क्या स्थापित करेगी। मोदी जी के विरुद्ध घमंडिया गठबंधन का एक ही लक्ष्य है कि सोनिया गांधी को राहुल को पीएम बनाना है, शरद पवार को बेटी को मुख्यमंत्री बनाना है, उद्धव ठाकरे को आदित्य ठाकरे को मुख्यमंत्री बनाना है, ममता दीदी को भतीजे को मुख्यमंत्री बनाना है और स्टालिन को अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाना है। अब यहाँ फर्क साफ है कि देश की जनता के लिए कुछ नहीं बचा। ऐसे में यह भी स्पष्ट है कि युवाओं के भविष्य और विकसित देश के लिए नरेन्द्र मोदी हैं।

यदि बीते 10 वर्षों पर एक सरसरी निगाह दौड़ाई जाए तो इस बात में कोई दो मत नहीं कि मोदी सरकार ने युवाओं के लिए स्पेस से लेकर सेमीकंडक्टर, डिजिटल से लेकर ड्रोन तक, AI से लेकर वैक्सीन तक और 5जी से लेकर फिनटेक तक के दरवाजे खोलने का अभूतपूर्व काम किया है। देश को तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने से लेकर साल 2035 तक अंतरिक्ष में स्टेशन स्थापित करने और साल 2036 में ऑलंपिक आयोजन से लेकर साल 2040 में चांद पर भारतीय एस्ट्रोनॉट भेजने तक का सफर इसलिए पूरा होगा क्योंकि यह मोदी की गारंटी है।
साल 2024 लोकसभा चुनाव की घड़ियाँ ज्यों-ज्यों नजदीक आ रही है, चुनावी सरगर्मियाँ भी वैसे ही बढ़ती जा रही हैं। एक बार फिर से नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने और भारतीय जनता पार्टी की जीत के साथ कमल का संदेश खिलाने के लिए शाह ने कमर कस ली है। इस देश की जनता ने देखा है कि एक समय था जब सोनिया-मनमोहन की सरकार में पाकिस्तान से आलिया, मालिया जमालिया घुसकर आतंक फैलाने का काम करते थे, लेकिन जब मोदी जी प्रधानमंत्री बने तो 10 दिन के अंदर पाकिस्तान के घर में घुसकर उनको मुँहतोड़ जवाब देने का काम किया। बीते 10 वर्षों में मोदी-शाह की जोड़ी ने जहाँ धारा 370 हटाकर कश्मीर को हमेशा के लिए भारत का अभिन्न हिस्सा बनाने का काम किया, वहीं ट्रिपल तलाक हटाकर और विधानसभा व लोकसभा में 33% आरक्षण देकर नारी शक्ति का सम्मान करने का भी काम किया है। देखा जाए तो जहाँ मोदी जी चंद्रमा पर चंद्रयानको लॉन्च कर रहे हैं, वहीं सोनिया जी 20वीं बार राहुल को लॉन्च कर रही हैं और राहुल हर बार असफल हो रहे हैं।
अयोध्या में राम मंदिर, काशी विश्वनाथ कॉरीडोर, नल से जल, उज्ज्वला गैस योजना, किसानों को मुफ्त राशन, वृद्धा पेंशन योजना, वन रैंक वन पेंशन योजना, कोरोना का टीका और ऐसे कई जन-कल्याण कार्यों के दम पर यह कहना गलत नहीं होगा कि साल 2024 में मोदी जी के नेतृत्व में देशभक्तों की टोली वाली भारतीय जनता पार्टी की की जीत सुनिश्चित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button