उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

राज्यपाल ने जनपद आगरा में दिव्यांग बच्चों तथा बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग में बच्चों के ड्रॉप आउट, शिक्षा हेतु किए जा रहे नवाचार, रोजगार परक शिक्षा पर की समीक्षा बैठक

लखनऊ : प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल दो दिवसीय आगरा भ्रमण के दौरान आज पहले दिन डॉ. बी. आर. आंबेडकर यूनिवर्सिटी के खंदारी परिसर स्थित सभा कक्ष में प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय के साथ मंडल के दिव्यांग विद्यार्थियों हेतु शिक्षा तथा स्किल डेवलपमेंट, रोजगार हेतु किए जा रहे प्रयास, बेसिक तथा माध्यमिक शिक्षा में ड्रॉप आउट रोकने हेतु कार्य योजना की समीक्षा की तथा जरूरी दिशा निर्देश दिए।

बैठक में मा. राज्यपाल ने मंडल के कक्षा 9 व 12 वीं में ड्रॉप आउट करने वाले बच्चों की संख्या के बारे में जानकारी ली तथा बच्चों का ड्रॉप आउट न हो उस हेतु क्या प्रयास किए जा रहे हैं के बारे में पूछा। जिसमें मंडलीय अधिकारियों ने मंडल स्तर पर किये गए कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी।

बैठक में राज्यपाल ने दिव्यांग बच्चों को 10वीं व 12वीं कक्षा की पढ़ाई के साथ साथ स्किल डेवलपमेंट, रोजगार हेतु ब्रिज कोर्स कराए जाने तथा जिलाधिकारी द्वारा ऐसे बच्चों की शिक्षा हेतु प्रभावी मॉनिटरिंग व्यवस्था बनाए जाने हेतु भी निर्देशित किया। राज्यपाल ने दिव्यांग बच्चों की शिक्षा हेतु मंडल में शिक्षकों की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली तथा पर्याप्त शिक्षक न होने पर आगामी सत्र में शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु कार्य योजना शासन को प्रेषित करने, अधिकारियों को दिव्यांग बच्चों के बीच जाकर उन्हें प्रेरित करने तथा मंडल में 400 दिव्यांग बच्चों को चिन्हित कर उनकी उच्च शिक्षा, स्किल डेवलपमेंट,रोजगार परक प्रशिक्षण तथा उनके समग्र विकास हेतु सीएसआर तथा अन्य माध्यमों से संसाधन उपलब्ध कराए जाने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने मंडल के दिव्यांग विद्यार्थियों को डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय लखनऊ में प्रवेश हेतु कार्ययोजना बनाने को के लिए भी कहा। उन्होंने कहा कि दिव्यांग बच्चे भी प्रतिभाशाली होते हैं हम सभी उन्हें आगे बढ़ाने,उन्नति व विकास में सहयोग करें।

बैठक में उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय , मंडलायुक्त महोदया श्रीमती रितु माहेश्वरी, जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी, सीडीओ प्रतिभा सिंह सहित बेसिक, माध्यमिक शिक्षा, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button