उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

बीकेटी में “हमारा आंगन हमारे बच्चे” कार्यक्रम सम्पन्न

नियमित रूप से बच्चों को विद्यालय भेजने हेतु अभिभावकों को शपथ दिलायी गयी

लखनऊ : विकासखंड बक्शी का तालाब में लखनऊ इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग व बाल विकास पुष्टाहार द्वारा “हमारा आंगन हमारे बच्चे” कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलन कर चेयरमैन नगर पंचायत इटौंजा अवधेश अवस्थी, खंड विकास अधिकारी पूजा पाण्डेय ने किया।
खंड शिक्षा अधिकारी बक्शी का तालाब रामराज के अनुसार कार्यक्रम में विकासखंड की 17 न्याय पंचायतों से 5-5 निपुण छात्र, उनके अभिभावक, कोलोकेटेड आंगनबाड़ी की कार्यकत्रियों, नोडल शिक्षक, सुपरवाइजरों ने सहभाग किया।


समारोह के मुख्य अतिथि अवधेश अवस्थी व पूजा पाण्डेय ने सभी अभिभावकों से नियमित रूप से बच्चों को विद्यालय भेजने हेतु शपथ दिलायी।
नोडल प्रभारी एआरपी नीतू सैनी ने कार्यक्रम की रूपरेखा व प्रगति के बारे में सभी को अवगत कराया।
इससे पूर्व प्राथमिक विद्यालय मल्लाहनखेड़ा तथा खेरवा विद्यालयों की बच्चियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में सभी निर्गुण बच्चों व उनके अभिभावकों को मुख्य अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रधानाचार्य मांडवी त्रिपाठी, लखनऊ इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, शकुंतला यादव, ज्योति सिंह, शैलेश शुक्ला, मोहिनी आभा, सर्वेश कुमारी, नीलम यादव,रवि शर्मा,रेखा, निशि पांडे, अर्चना शुक्ला आदि शिक्षक व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button