उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने किया लाभार्थियों से संपर्क

लखनऊ : कैंट विधानसभा के तहत शक्ति केंद्र लालकुआ की बूथ संख्या 255 क्षेत्र में लखनऊ महानगर आनंद द्विवेदी ने बूथ अध्यक्ष क्षितिज रावत के साथ लाभार्थी जागेशवर, परमात्मा, कमलेश कुमार और अन्य लाभार्थियों के घरों पर जाकर सरकार की विभिन्न योजनाओं के पत्रको का वितरण किया.

उन्होंने ‘लाभार्थियों की समृद्धि मोदी की गारंटी’ के स्टीकर चिपकाए व उनके मोबाइल से 9638002024 पर मिस्ड कॉल करा कर पार्टी से जोड़ने का कार्य किया।

महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में गरीबों को सभी कल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ मिल रहा है। पूर्व सरकारें अपने चहेतों को लाभ पहुंचाने के लिये योजनाएं बनाती थी जिससे गरीब योजनाओं से वंचित रहता था।

आज हर गरीब को सभी सरकारी योजनाओं का लाभ मिलता है सरकार गरीबों के कल्याण के लिए संकल्पित सरकार है पिछले 10 वर्षों के कार्यकाल में निचले स्तर तक गाँव-गरीबों तक केंद्र सरकार की योजनाओं को पहुँचाने का काम हुआ है। पूरे देश में हर वर्ग, हर समाज के लोग केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थी हैं।

उक्त अवसर पर पार्षद सुशील, तिवारी पम्मी, मंडल अध्यक्ष मानस बाहरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष विनायक पांडेय, बूथ अध्यक्ष क्षितिज रावत एवम अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button