उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

दिल्ली की वित्त मंत्री अतिशी के इकनॉमिक सर्वे में कुछ भी अनोखा नही : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष

नई दिल्ली  : दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष  वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की दिल्ली की वित्त मंत्री  अतिशी द्वारा विधानसभा में प्रस्तुत इकनॉमिक सर्वे एक सामान्य आर्थिक रिपोर्ट है जिसमे कुछ भी अनोखा नही है।

खेदपूर्ण है की वित्त मंत्री ने इकनॉमिक सर्वे प्रस्तुत करने की आड़ में भी ओछी राजनीतिक ब्यानबाजी की, झूठे दावे किये।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा की दिल्ली की वित्त मंत्री का कोविडकाल के बाद अर्थ व्यवस्था में तेज़ी का दावा खोखला है क्योंकि कोविडकाल के बाद सारे देश की अर्थ व्यवस्था ने गत वर्ष से ही रफ्तार पकड़ ली थी खासकर महानगरों में।

जहाँ तक वित्त मंत्री के दावे की दिल्ली में देश की मात्र 1.5 प्रतिशत आबादी रहती है पर जी.डी.पी. में 4 प्रतिशत योगदान है में दिल्ली सरकार का कोई योगदान नही है। दिल्ली एक व्यपारिक वितरण केन्द्र है और यहाँ अनेक बहुराष्ट्रीय कम्पनियाँ भी हैं और व्यापारियों एवं उधमियों के श्रम के कारण दिल्ली का जी.डी.पी. ओसत शहरों से अधिक है।

वित्त मंत्री अतिशी का दावा कि दिल्ली में महंगाई एवं बेरोज़गारी दरें कम हैं अपनी सरकार की झूठी वाहवाही है। वित्त मंत्री बतायें दिल्ली में किस आवश्यक खाद्यान्न के दाम पड़ोसी राज्यों से कम हैं, समग्र अर्थ व्यवस्था में महंगाई दर पूरे देश में एक जैसी रहती है।

जहाँ तक अतिशी का दावा है कि फ्री बिजली पानी बस टिकट से दिल्ली में महंगाई दर कम है हास्यास्पद है। दिल्ली की एक बड़ी गरीब आबादी किराये के मकानों में रहती है जिन तक ना फ्री बिजली का लाभ पहुंचता है ना फ्री पानी का। जहाँ फ्री बस टिकट की बात है वह स्कीम भी अब एक बड़ा स्कैम बन गई है जिसके अंतर्गत खासकर क्लस्टर बसों में पुरुषों तक को महिला पिंक टिकट जारी किये जाते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button