उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

भारत सरकार एवं इजराइल के बीच हुए एमओयू के तहत 10000 भारतीय श्रमिकों को इजराइल भेजा जा रहा

राजकीय आईटीआई अलीगंज, लखनऊ में इजराइल के लिए श्रमिकों का परीक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया

लखनऊ : भारत सरकार एवं इजराइल सरकार के बीच हुए एमओयू के तहत प्लास्टरिंग वर्क, मेसन, सेरेमिक टाइलिंग, बिल्डिंग फ्रेमवर्क तथा आयरन वेन्डिंग के क्षेत्र में इजराइल में भारतीय श्रमिको को 01 लाख 37 हजार प्रतिमाह वेतन पर सेवायोजित किये जाने हेतु  28 फरवरी, 2024 को राजकीय आईटीआई अलीगंज, लखनऊ में परीक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रमुख सचिव, श्रम एवं सेवायोजन, अनिल कुमार द्वारा किया गया।

प्रमुख सचिव ने अपने सम्बोधन में भारत सरकार एवं इजराइल के बीच हुए एमओयू के तहत 10000 भारतीय श्रमिकों को इजराइल भेजे जाने पर प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के हर हाथ को काम देने के प्रयासो की सराहना करते हुए कहा कि हम और देशो में भी  विदेश मंत्री के माध्यम से युवाओ को भेजने का प्रयास करेंगे।

प्रमुख सचिव ने  कुणाल सिल्कू, निदेशक, प्रशिक्षण एवं सेवायोजन एवं  राजकुमार यादव, प्रधानाचार्य, राजकीय आई०टी०आई० अलीगंज, लखनऊ को संस्थान के परिसर में स्किल टेस्टिंग कराने के लिए धन्यवाद दिया एवं स्किल टेस्टिंग हेतु प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थियो को अनुशासन में रहते हुए स्किल टेस्ट देने का आग्रह किया एवं शुभकामनाएं भी दी।

 कुणाल सिल्कू, निदेशक, प्रशिक्षण एवं सेवायोजन उ०प्र० ने  कहा कि मुख्यमंत्री मिशन रोजगार योजना के अन्तर्गत पहले अन्तर्राष्ट्रीय रोजगार मेले का आयोजन कर 5087 अभ्यर्थियों का चयन किया गया । उन्होंने श्रम एवं सेवायोजन मंत्री  अनिल राजभर और व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल का भी धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए बहुत से संस्थानों ने मना कर दिया गया, लेकिन श्री राजकुमार यादव, प्रधानाचार्य, राजकीय आईटीआई अलीगंज, लखनऊ ने इस चुनौती को स्वीकार करते हुए स्किल टेस्ट कराने की सहमति दी।
निदेशक ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता कार्यक्रम मुख्यमंत्री मिशन रोजगार योजना के अन्तर्गत माह में 5 से 6 रोजगार मेले लगाकर उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है इसके लिए  एम० ए० खाँ, ट्रेनिंग काउंसलिग एवं प्लेसमेन्ट अधिकारी भी प्रशंसा के पात्र है। साथ ही अभ्यर्थियों से सहयोग करके कार्यक्रम में सहयोग करने के लिए कहा जिससे स्किल टेस्टिंग में कोई बाधा उत्पन्न न हो। सभी का स्किल टेस्ट किया जायेगा एवं इजराइल भेजे जाने पर मेहनत एवं लगन से कार्य करने की प्रेरणा दी जिससे भारत एवं उत्तर प्रदेश का नाम रोशन हो सके।


इस अवसर पर  पी. के. पुण्डीर अपर निदेशक सेवायोजन,  मान पाल सिंह, अपर निदेशक,  अनिल वर्मा, संयुक्त निदेशक, (शिक्षु/प्रशि०) लखनऊ मण्डल, लखनऊ, ए.को प्रजापति, सहायक निदेशक, सेवायोजन कार्यालय, एवं श्री सुधांशु, एन०एस०डी०सी० तथा संस्थान के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button