महाप्रबंधक,उत्तर रेलवे द्वारा वाराणसी जं. स्टेशन का निरीक्षण
स्टेशन पर प्रगतिशील विकास कार्यों से हुए अवगत

नई दिल्ली : महाप्रबंधक, उत्तर रेलवे, बड़ौदा हाउस, नई दिल्ली, शोभन चौधुरी का मुख्यालय के अन्य अधिकारियों के साथ उत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल के वाराणसी जं. स्टेशन पर आगमन हुआ I

इस कार्यक्रम के तहत महाप्रबंधक ने मण्डल रेल प्रबंधक, एस. एम. शर्मा एवं मण्डल के अन्य अधिकारियों के साथ वाराणसी जं. स्टेशन पर वर्तमान समय में प्रगतिशील विकास कार्यों का निरीक्षण किया I उन्होंने प्लेटफॉर्म संख्या 01 से लेकर 05 तक का निरीक्षण किया तथा प्लेटफॉर्म संख्या 04 पर चल रहे कार्यों को गहनता से परखा I
उन्होंने डिसमेंटल किए जाने वाले फुट ओवर ब्रिज के कार्य का अवलोकन करते हुए इस संबंध में विधिवत जानकारी प्राप्त की तथा स्टेशन परिसर का निरीक्षण भी किया I महाप्रबंधक ने स्टेशन पर चल रहे सभी विकास कार्यों को निर्धारित समय पर उच्च गुणवत्ता के साथ सम्पन्न करने पर बल देते हुए इस संबंध में अपने सुझाव एवं आवश्यक निर्देश पारित किए ी

वापसी में महाप्रबंधक ने वाराणसी-जफराबाद-अयोध्या-लखनऊ रेलखंड की विंडो ट्रेलिंग करते हुए ट्रैक की संरक्षा का निरीक्षण किया I इस निरीक्षण कार्यक्रम में अनेक विभागों के विभागाध्यक्ष, शाखाध्यक्ष सहित अन्य रेलकर्मी उपस्थित रहे I



