उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

जुलाई तक पूरा हो जायेगा ‘आधुनिक कन्वेंशन सेंटर’ का निर्माण कार्य : पचौरी

सांसद ने नगर आयुक्त के साथ किया ‘कन्वेंशन सेंटर’ का निरीक्षण

कानपुर। स्मार्ट सिटी लिमिटेड का रुझान कला, संस्कृति, व्यापार एवं उद्योग के क्षेत्र में ख्याति दिलाने और आम जनमानस, बच्चों, कलाकारों, व्यापारियों और उद्योगों को लाभ पहुंचाने का है।

इस कड़ी में चुन्नीगंज क्षेत्र में ‘आधुनिक कन्वेंशन सेंटर’ का निर्माण कराया जा रहा है। यह कानपुर की प्रतिष्ठित परियोजना है, जो कानपुर और आसपास के क्षेत्र में कला, संस्कृति, व्यापार और उद्योग को बढ़ावा देने के लिए ‘सेंट्रल एक्टिविटी हब’ होगा। आज सांसद सत्यदेव पचौरी ने चुन्नीगंज में निर्माणाधीन कन्वेंशन सेंटर का निरीक्षण नगर आयुक्त शिवशरणप्पा जीएन के साथ करके कार्य प्रगति की समीक्षा की।

निरीक्षण के बाद उन्होंने कहा कि इस साल जुलाई तक ‘आधुनिक कन्वेंशन सेंटर’ का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जायेगा और यह ‘सेंट्रल एक्टिविटी हब’ इंडस्ट्रियल सिटी का खास आकर्षण होगा। सांसद श्री पचौरी ने कार्यदायी संस्था की तारीफ करते हुये कहा कि एमएचपीएल इंडिया का कार्य उत्कृष्ठ व संतोषजनक है।


सांसद श्री पचौरी ने कार्यदायी संस्था एमएचपीएल इंडिया के निदेशक प्रणीत अग्रवाल से कार्य प्रगति के बारे में जानकारी ली और जल्द से जल्द आधुनिक कन्वेंशन सेंटर का निर्माण पूर्ण करने के लिये कहा। श्री पचौरी ने कहा कि 80 करोड़ की लागत से बनाये जा रहे आधुनिक कन्वेंशन सेंटर के निर्माण से महानगर के औद्योगिक स्वरुप में चार चांद लगेंगे। शहर में बड़ी-बड़ी कंपनियां आयेंगी, उन्हें अपने उत्पादों की प्रदर्शन लगाने और अन्य अनेक सुविधायें मिलेंगी।

इसके अलावा छोटे-छोटे उत्पादों को भी प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंनें कहा कि आधुनिक तकनीकी के आधार पर आधुनिक कन्वेंशन सेंटर का निर्माण किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि ‘आधुनिक कन्वेंशन सेंटर’ परियोजना की कुल लागत 80 करोड़ है। इसे दो चरणों में विकसित किया जा रहा है। आधुनिक कन्वेंशन सेंटर में बैठने की क्षमता के साथ अत्याधुनिक सभागार 16 हजार वर्ग फुट प्रदर्शनी हॉल, 12 हजार वर्ग फुट प्रदर्शनी हॉल, तीन सौ लोगों के बैठने की क्षमता सम्मेलन कक्ष, तीन संख्या- 100 क्षमता बैठक कक्ष, छह अतिथि कमरे, दो सुइट अतिथि कमरे, फुट फूड कोर्ट, 68 वाहनों की कवर्ड पार्किंग, आठ व्यावसायिक दुकानें, व्यापार केंद्र और रेस्टोरेंट इत्यादि की सुविधा होगी।
ईपीसी मॉडल पर विकासकर्ता एमएचपीएल इण्डिया ने इस प्रोजेक्ट के लिए थीम बेस्ड डिजाइन तैयार किया है।

 

भवन में कमल के फूल की थीम होगी। कीचड़ मिट्टी में जन्म लेने के बाद कमल सुंदर रूप में खिलता है और यह डिजाइन के लिए प्रेरणा का एक श्रोत है, जिसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इमारत को ख्याति दिलाने के लिए कड़ी मेहनत के साथ तैयार किया गया है। पूरी सुविधा वातानुकूलित होगी, जिसमें ढाई मंजिला संरचना में सुविधाजनक पारगमन के लिए आठ लिफ्ट और चार एस्केलेटर होंगे।

सांसद सत्यदेव पचौरी ने बताया कि इस परियोजना को शीघ्र पूर्ण किये जाने के लिये कार्यदायी संस्था एमएचपीएल इंडिया साइट पर युद्ध स्तर पर काम कर रही है। दो शिफ्टों में दिन रात काम चल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button