उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

भाजपा महानगर द्वारा नारी शक्ति वंदन के तहत एनजीओ सम्मेलन आयोजित

लखनऊ : वर्ल्ड एन जी ओ दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महानगर लखनऊ द्वारा शक्ति वंदन अभियान के तहत एन.जी.ओ सम्मेलन आयोजन डालीगंज स्थित मानस मंदिर सभागार में आयोजित किया गया जिसमे बतौर अतिथि महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, महापौर सुषमा खर्कवाल, एमएलसी राम चंद्र प्रधान, महानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष सीता नेगी, महामंत्री रामअवतार कनौजिया, नगर उपाध्यक्ष धनश्याम दास अग्रवाल, सौरभ वाल्मीकि, अनुराग साहू उपस्थित रहे।

महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि एनजीओ के क्षेत्र में जुड़ी हुई महिलाएं समाज को एक नई दिशा देने का काम कर रही है जहां वह पारिवारिक जिम्मेदारी के साथ समाजिक जिम्मेदारी का पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वाह कर रही है गांव के क्षेत्र में सरकारी योजनाओं को पहुंचने के साथ सामाजिक जन जागरण कर समाज को जागरूक करने का कार्य कर रही है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम ने महिलाओ के 33 प्रतिशत आरक्षण देकर महिलाओ को सम्मान देने का काम किया वर्तमान सरकार ने सरकारी योजनाओं में अधिकतर योजनाएं महिलाओ के नाम से चल रही है मोदी सरकार ने हर दिन महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की योजना पर काम किया है नारी शक्ति के सशक्तिकरण के लिए जो काम हुए हैं, वो अकल्पनीय हैं आवास योजना में मिलने वाले आवास महिला के नाम पर होता है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले दस वर्षों में महिला सशक्तिकरण दिशा में अनेक काम किए हैं । जन-धन योजना में महिलाओं के बैंक में खाते खुले, उज्जवला योजना में मुफ्त गैस कनेक्शन मिलता है, प्रधानमंत्री दीनदयाल उपाध्याय योजना के माध्यम से घर में बिजली मिलती है।

महापौर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि मोदी सरकार की योजनायें माताओं और बहनों पर केन्द्रित है। व्यवस्था की चाभी महिलाओं को सौंपी जा रही है। उनके जीवन स्तर में बदलाव का काम किया जा रहा है। करोड़ों महिलाओ को उज्ज्वला योजना से लाभान्वित किया गया है दुनिया की सबसे बड़ी योजना आयुष्मान कार्ड से लोगों को लाभ मिल रहा है अब महिलाओं को अपने जेवर बेचने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि आयुष्मान कार्ड से 5 लाख तक का निशुल्क इलाज मुहैया कराया जा रहा है। आज मोदी की गारण्टी की गाड़ी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए घर घर पहुच रही है। तत्काल रजिस्ट्रेशन कर अपेक्षित जनों को योजना का लाभ दिया जा रहा है।

एमएलसी रामचंद्र प्रधान ने कहा कि महिलाओं को सशक्त और समृद्ध बनाने का जो काम वर्तमान सरकार ने किया है वह अभूतपूर्व है। शौचालय, आवास, गैस कनेक्शन, राशन से लेकर विभिन्न योजनाओं की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि आज शायद ही कोई महिला होगी जिन्हें किसी न किसी योजना का लाभ न मिला हो। महिलाओं की सशक्तिकरण के लिए सरकार निरंतर कार्यरत हैं । अनेक योजनाएं महिलाओं के लिए चलाई जा रही है आज महिला हर क्षेत्र में आत्म सम्मान के साथ काम कर देश को सशक्त बनाने का कार्य कर रही है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम से आगामी निकाय चुनाव से लेकर के लोकसभा राज्यसभा के चुनाव तक महिलाओं का आरक्षण दिया जाएगा जिनसे 33 प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित की गई है।

कार्यक्रम में एनजीओ प्रकोष्ठ अरुण प्रताप सिंह, रूबी सिंह, गुंजन, महिला मोर्चा महामंत्री अर्चना साहू, रीना चौरासिया, नम्रता सिंह, शिवा पाण्डेय, अंशु मिश्रा, रश्मि सिंह, साहदा खान, भूमि कक्कड़, दिव्या शुक्ला, उमा मिश्रा, सुनीता पांडेय, महिला मोर्चा पदाधिकारी एवम एन जी ओ प्रकोष्ठ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button