उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

भाजपा युवा मोर्चा ने सभी संगठात्मक जिलों में आयोजित की नमो युवा चौपाल

नई दिल्ली  : आगामी लोकसभा चुनाव प्रचार एवं मतदान में नये युवा मतदाताओं को जोड़ने के संकल्प में दिल्ली भाजपा के युवा मोर्चा ने सभी 14 संगठात्मक जिलों में “नमो युवा चौपाल” का आयोजन किया।

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने केशवपुरम जिले के धीरपुर गांव में आयोजित आज की प्रथम “नमो युवा चौपाल” को सम्बोधित कर चौपाल श्रृंखला को प्रारम्भ किया जो 5 मार्च तक चलेगी।

आज के चौपाल कार्यक्रमों को प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष  सागर त्यागी, प्रभारी विक्रम बिधूड़ी, सह प्रभारी  सुमित सेठ सहित वरिष्ठ युवा नेताओं ने सम्बोधित कर प्रधान मंत्री  नरेन्द्र मोदी की युवा के लिए सुरोजगार योजनाओं से अवगत कराया।

केशवपुरम जिला चौपाल को सम्बोधित करते हुऐ वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि आज का युवा जहाँ खुद की प्रगति की सोचता है तो वहीं देश की प्रगति के प्रति भी कटिबद्ध है और सरकार से सामूहिक विकास की आपेक्षा करता है।

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा की प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत की डल रही नींव एवं भारत के विश्व गुरू बनने से प्रभावित पहली बार वोट देने जा रहे युवा भाजपा को वोट देने के प्रति कृतसंकल्प हैं।

उन्होने युवा मोर्चा के पदाधिकारियों से आव्हान किया की वह आगमी ढाई माह लोकसभा चुनाव में स्वस्थ सरकार चुनवाने के राष्ट्र कार्य को समर्पित करें। अगर देश में स्वस्थ एवं स्पष्ट सरकार होगी तो विकास होगा जिसका सबसे बड़ा लाभ युवाओं को ही मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button