उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

सेन्हाइज़र ने अपना नया ओपन-बैक एचडी 490 प्रो रिफरेन्स स्टूडियो हेडफ़ोन लॉन्च किया

लखनऊ : सहयोग और सीखना आसान बनाने के लिए आधुनिक ऑडियो टेक्नोलॉजी की पहली पसंद सेन्हाइज़र ने अपना नया ओपन-बैक एचडी 490 प्रो रिफरेन्स स्टूडियो हेडफ़ोन लॉन्च किया, जो निर्माण, मिक्सिंग और मास्टरिंग के उद्देश्य से बनाया गया है। इन सर्क्युमौरल, डायनामिक हेडफ़ोन में अत्यधिक सटीक साउंड रिप्रोडक्शन और काफी विस्तृत एवं रियलिस्टिक साउंड स्टेज का अनुभव मिलता है। इसमें बेहतर शुद्धता और रेंज से निर्माताओं, मिक्सिंग और मास्टरिंग इंजीनियरों, तथा संगीतकारों को मिक्सिंग करने के लिए जरुरी पारदर्शिता मिलती है, ताकि वो साउंड को स्पेस में प्लेस करने के बारे में आत्मविश्वास से निर्णय ले सकें।


विपिन पुंगालिया, कंट्री मैनेजर एवं डायरेक्टर, सेल्स प्रो ऑडियो, सेन्हाइज़र ने कहा, “अगर आज के संगीत निर्माण की तुलना 10, 20 साल पहले से की जाए, तो आप देखेंगे कि कंप्यूटिंग शक्ति और कॉम्प्लेक्स पैरामीटर ऑटोमेशन में भारी वृद्धि ने किस प्रकार संगीत निर्माण का तरीका बदल दिया है।” उन्होंने आगे कहा, “इंजीनियर और संगीत निर्माता हर शैली में लगातार सीमाओं का विस्तार कर रहे हैं, और बेहद जटिल मिक्स बना रहे हैं, जिनमें ‘ऑडियो ब्लाइंड स्पॉट’ आ सकते हैं। कई सारे उपकरण एक ही अवस्था में होने और उनकी फ्रिक्वेंसीज़ टकराने से मिक्स बहुत कोलाहल पूर्ण और अस्पष्ट हो सकता है। इंजीनियर या संगीतकार के लिए हर वाद्य यंत्र या आवाज को स्पष्ट सुन पाना कठिन हो जाता है। इससे प्रदर्शित होता है कि एक अच्छा स्टूडियो हेडफ़ोन होना कितना महत्व रखता है।”
सेन्हाइज़र एचडी 490 प्रो मिक्सिंग, मास्टरिंग और निर्माण के लिए सेन्हाइज़र का सर्वोच्च श्रेणी का प्रोफेशनल मॉडल है।
संपूर्ण स्पेक्ट्रम में सटीक ऑडियो
इस जटिलता के लिए, सेन्हाइज़र के इंजीनियरों ने एचडी 490 प्रो में मिक्स के तत्वों को सटीक स्थान पर स्थापित करने के लिए एक अत्यंत विस्तृत आयामी साउंड स्टेज दिया है। अल्ट्रालाइट वॉयस कॉइल से तेज़ और प्रामाणिक साउंड रिप्रोडक्शन प्राप्त होता है। पूरे ऑडियो स्पेक्ट्रम में फ्रिक्वेंसी का रिस्पांस शुद्ध और प्रामाणिक होता है और एक विशेष लो-फ्रिक्वेंसी सिलेंडर द्वारा लो एंड पूर्ण, सटीक और स्पष्ट रूप से परिभाषित होता है। ओपन-मेश इयर कप कवर्स से सेन्हाइज़र का ओपन-फ़्रेम आर्किटेक्चर प्रदर्शित होता है, जो प्रतिध्वनि और विरूपण को कम कर देता है। सुनने के सर्वोत्तम अनुभव के लिए, ट्रांसड्यूसर मामूली झुकाव के साथ स्थित होते हैं, और एक सामान्य मॉनिटर लाउडस्पीकर सेट-अप के अनुरूप होते हैं।
एचडी 490 प्रो स्टूडियो हेडफ़ोन बेहतरीन लोकलाइज़ेशन के साथ विस्तृत आयामीय साउंड स्टेज प्रदान करते हैं, ताकि निर्माता रिफाइंड मास्टर्स बना सकें।
सेन्हाइज़र के प्रोडक्ट मैनेजर, गुन्नार डिर्क्स ने बताया, “इन सभी फ़ीचर्स की मदद से म्यूजिक प्रोफेशनल्स पैनिंग प्लेसमेंट की हर समस्या और मुश्किलें पैदा करने वाली फ्रिक्वेंसीज़ को पहचानकर उसका निराकरण करने में समर्थ बनते हैं, जिससे स्पष्ट मिक्स और शानदार रिफ़ाइंड मास्टर्स मिलते हैं।” उन्होंने आगे कहा, “एचडी 490 प्रो स्टूडियो हेडफ़ोन आपको हर विवरण पर पूर्ण नियंत्रण देते हैं।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button