उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

परिणय सूत्र में बंधकर 121 कन्याओं ने शुरू की जीवन की नयी पारी

सरोजनीनगर में मानव एकता एसोसिएशन ने आयोजित किया सामूहिक विवाह समारोह

लखनऊ। मानव एकता एसोसिएशन के तत्वावधान में आज यहां राज बब्बर गेस्ट हाउस, सरोजनीनगर में हुये भव्य पन्द्रहवें सामूहिक विवाह समारोह में आज 121 वर-वधुओं ने अग्नि को साक्षी मानकर परिणय सूत्र में बंधकर जीवन की नयी पारी शुरू की।

इस मौके पर परिणय सूत्र में बंधने वाले नव-दम्पत्तियों को आर्शीवाद देने के लिये राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य विजय विक्रम सिंह, आयोजक संस्था के अध्यक्ष एलपी सिंह, हिन्दू समाज पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गौरव वर्मा, भारतीय किसान यूनियन भानु के प्रदेश प्रभारी ऋषि मिश्रा, भाकियू सावित्री के राष्ट्रीय संरक्षक पवन मिश्रा, पूर्व मेयर प्रत्याशी अजय त्रिपाठी, समाजसेवी मोहित मिश्रा सहित कई प्रमुख लोग मौजूद थे।

इस समारोह में हिन्दू रीति रिवाज के साथ विवाह सम्पन्न कराया गया। समारोह की शुरूआत अपराहïन एक बजे सामूहिक रूप बैंड बाजों के साथ बारात निकाली गयी और गेस्ट हाउस पहुंचने पर द्वारचार के बाद लोकमंगल गीत की साथ जयमाल का आयोजन किया गया। इस मौके पर वर-वधुओं दोनों पक्षों की ओर से 25-25 मेहमान शामिल हुये। वैवाहिक बंधन में बंधने के बाद नवदम्पत्तियों को घर-गृहस्थी से संबंधित उपहारों को भेंट कर विदा किया गया। इस मौके पर आयोजक संस्था के अध्यक्ष एल.पी. सिंह ने बताया कि बीते चौदह वर्षों से आयोजित किये जा रहे सामूहिक वैवाहिक समारोह के माध्यम से अब तक एक हजार से अधिक कन्याओं का विवाह कर परिवार बसाने का कार्य कर चुकी है। यह पहली बार मौका था जब सर्वाधिक 121 कन्याओं का एक-साथ विवाह किया गया। श्री सिंह ने इस पुण्य कार्य में सहयोग करने वाले विभिन्न संगठनों और समाजसेवियों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button