उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

25 फरवरी से 2 मार्च तक 400 से अधिक स्थानों पर होगा युवा चौपाल कार्यक्रम

लखनऊ : देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के स्वर्णिम 10 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं. इस अवसर पर युवाओं को भाजपा से जोड़ने के लिए लखनऊ महानगर में प्रत्येक वार्ड स्तर पर युवा चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रताप सिंह ने बताया 25 फरवरी से 2 मार्च तक 400 से अधिक स्थानों पर युवा चौपाल का कार्यक्रम होना सुनिश्चित किया गया है जिसमें 18 से 35 वर्ष के 20 हजार युवाओं को जोड़ा जाएगा।

कल हो रहे चौपाल कार्यक्रम एवं मुख्य अतिथि इस प्रकार है. सुरेंद्र मैरिज लॉन ओम नगर भाजपा अध्यक्ष आनंद द्विवेदी भूसा मंडी चौराहा वरिष्ठ नेता नीरज सिंह त्रिवेणी नगर स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर विधायक नीरज बोरा कुड़िया घाट युवा मोर्चा अध्यक्ष मानवेंद्र प्रताप सिंह उपस्थित रहेंगे। चौपाल के कुशल क्रियान्वयन के लिए मंडल स्तर पर विस्तारक की योजना की गई है ।

मीडिया प्रभारी अभय उपाध्याय ने बताया प्रत्येक कार्यक्रम में 50 युवाओं की उपस्थिति सुनिश्चित की गई है। जिसमें प्रदेश क्षेत्र के पदाधिकारी कैबिनेट एवं राज्य मंत्री माननीय विधायक मंत्री एवं अन्य सम्मानित नेतागढ़ कम से कम पांच चौपाल में उपस्थित रहेंगे। चौपाल में आए हुए सभी युवाओं से सुझाव व संवाद किया जाएगा। प्रेस वार्ता में लखनऊ महानगर उपाध्यक्ष घनश्याम अग्रवाल अनुराग साहू अभय उपाध्याय अतुल सिंह एवं अन्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button