उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

समाज में उत्कृष्ट कार्य के लिये पूर्व महापौर सुरेश अवस्थी का हुआ सम्मान

सृजन फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ अमित सक्सेना ने किया सम्मानित

लखनऊ। समाज में उत्कृष्ट कार्यों में विशिष्ट योगदान प्रदान करने के उपलक्ष्य में सृजन फाउंडेशन द्वारा पूर्व महापौर सुरेश अवस्थी को सम्मानित किया गया। यह सम्मान सृजन फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. अमित सक्सेना द्वारा किया गया। इस अवसर पर जनविकास महासभा के अध्यक्ष पंकज तिवारी भी मौजूद रहे। इस अवसर पर पूर्व महापौर सुरेश चंद्र अवस्थी ने संस्था का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम सब की जिम्मेदारी है कि समाज के विकास में जो संभव हो अपना योगदान प्रदान करें तभी हमारा देश विकसित राष्ट्र का स्वरूप प्राप्त कर पाएगा।

पूर्व महापौर सुरेश चंद्र अवस्थी को सम्मानित करने के पश्चात सृजन फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. अमित सक्सेना ने कहा कि संस्था द्वारा विगत कई वर्षों से न केवल समाज के विकास में अलग-अलग कार्य किया जा रहे हैं वरन उत्तर प्रदेश की संस्कृति को जन-जन तक पहुंचाने के लिए उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश महोत्सव का भी आयोजन किया जाता रहा है। इसका एक और उद्देश्य ऐसे लोगों को जो उत्तर प्रदेश के अंदर प्रदेश के विकास कार्य को बढ़ाने में अपना अद्वितीय योगदान दे रहे हैं संस्था उन्हें सम्मानित कर गौरवान्वित महसूस करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button