केजरीवाल न्यायालय में वकीलों के दांव पेंच से कुछ महीने सजा टाल सकते हैं पर दिल्ली की जनता वोटिंग के दिन केजरीवाल को कड़ी सजा देगी : वीरेन्द्र सचदेवा

नई दिल्ली : भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि आज की पत्रकार वार्ता में आम आदमी पार्टी नेताओं सौरभ भारद्वाज, आतिशी एवं संदीप पाठक के चेहरे पर राजनीतिक निराशा, हताशा और भ्रष्टाचार की सजा का भय साफ नज़र आ रहे थे।
“आप” नेता कह रहे हैं हम कांग्रेस से गठबंधन कर रहे हैं इसलिए भाजपा अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करवाना चाहती है पर वह यह भूल रहे हैं की जिस कांग्रेस से आज वह गठबंधन करने जा रहे है उसी कांग्रेस के नेता अजय माकन ने उपराज्यपाल को शराब घोटाले पर सबसे पहली लिखित शिकायत सौंपी थी।

“आप” नेता जान रहे हैं 2014 लोकसभा में दिल्ली की 7 सीटों पर श्री नरेन्द्र मोदी के नाम पर भाजपा को 51% वोट दिया तो 2019 में दिल्ली वालों ने 59% वोट देकर प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी को पुनः प्रधान मंत्री चुनाव था। 2024 के लिए भी दिल्ली वाले प्रधान मंत्री को 70% से अधिक वोट देने का मन बना चुके हैं – अब कांग्रेस एवं “आप” एक साथ लड़ें या अलग अलग जनता ने सिरे से नकारेगी।
अरविंद केजरीवाल जानते है कि गठबंधन पिटा हुआ है और वह कल शाम से जहाँ गठबंधन के सूत्र फैला रहे हैं वहीं अपने लिए सहानुभूति का वातावरण बनाने के लिए अपनी गिरफ्तारी की सम्भावनाओं को लेकर भ्रम फैला रहे हैं।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि केजरीवाल को अपने भ्रष्टाचार की सजा जरूर मिलेगी। वह न्यायालय में वकीलों के दांव पेंच से कुछ महीने सजा टाल सकते हैं पर *दिल्ली की जनता वोटिंग के दिन केजरीवाल को कड़ी सजा देगी।*
श्री सचदेवा ने कहा है की भ्रष्टाचार में डूबी आम आदमी पार्टी कल तक जिन अरविंद्र सिंह लवली जैसे कांग्रेसी नेताओं को चोर कहते नही थकती थी आज उन्ही के कंधे पर बैठ कर राजनीतिक पतन को टालना चाहती है।
इन कांग्रेसी नेताओं की भी मजबूरी है इन्हे जनता तो पूछती नही इसलिए यह अब अरविंद केजरीवाल की गाड़ी मे बैठ कर कुछ दिन चर्चा में रहने का प्रयास कर रहे हैं।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की आम आदमी पार्टी एवं कांग्रेस के दोनों यह भलीभांति जानते है की उनका साथ केवल लोकसभा चुनाव की गिनती की सुबह तक चलेगा, दोपहर को हार होते ही दोनों अपनी अपनी अलग राह पर निकल जायेंगे।



