उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

मंडल के गढ़ी मानिकपुर रेलवे स्टेशन पर गाड़ी संख्या 14210/14209 लखनऊ-प्रयागराज संगम-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस का होगा ठहराव

सांसद,लोकसभा,  विनोद कुमार सोनकर द्वारा किया गया शुभारम्भ

लखनऊ : रेलयात्रियों को बेहतर यात्री सुविधाएँ प्रदान करने की दिशा में निरंतर प्रयत्नशील उत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल द्वारा  22 फरवरी 2024 को गाड़ी संख्या 14209 प्रयागराज संगम- लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस का मंडल के गढ़ी मानिकपुर रेलवे स्टेशन पर ठहराव का शुभारम्भ सांसद, लोकसभा, विनोद कुमार सोनकर द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया I यह गाड़ी दोनों दिशाओं में गढ़ी मानिकपुर रेलवे स्टेशन पर ठहराव लेते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएगी I

इस अवसर पर सांसद ने स्थानीय निवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा करने के लिये माननीय प्रधानमंत्री जी एवं रेल मंत्री जी का आभार व्यक्त किया तथा बताया कि आज हम सभी के लिये अत्यंत प्रसन्नता का विषय है कि आज से हमारे क्षेत्रवासियों को इस ट्रेन से लखनऊ से होकर प्रयागराज संगम आने-जाने के लिए किसी अन्य स्टेशन पर जाने की आवश्यकता नहीं होगी l अब हमारे अपने स्टेशन पर इस ट्रेन का प्रायोगिक ठहराव आज से प्रारम्भ हो गया है ।

उन्होंने जनमानस से कहा कि इस ट्रेन की सुविधाओं का समुचित उपयोग करें एवं अपनी यात्रा को सुगम बनाएं । इस सुअवसर पर अपर मण्डल रेल प्रबंधक, श्री शिवेन्द्र शुक्ला, अन्य अधिकारीगण, नगर के गणमान्य अतिथि, जनप्रतिनिधि तथा आम नागरिक उपस्थित रहे I

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button