उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल ने राजकीय पॉलीटेक्निक लखनऊ का किया औचक निरीक्षण

संस्थान में शत-प्रतिशत छात्र-छात्राओं को प्लेसमेंट दिलवाया जाय

लखनऊ : प्रदेश के प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल ने सोमवार को राजकीय पॉलीटेक्निक, लखनऊ का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान राजकीय पॉलीटेक्निक में कार्यरत कार्मिक समय से आ रहे है या नही, इसका फीडबैक लेने हेतु उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया। उन्होंने प्रधानाचार्य को निर्देशित किया कि सभी कार्मिक संस्थान में समय से आकर अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ करें। साथ ही संस्थान में साफ-सफाई का विशेष ध्यान देने को भी कहा।

प्राविधिक शिक्षा मंत्री ने राजकीय पॉलीटेक्निक के प्रयोगशालाओं का निरीक्षण किया उन्होंने निरीक्षण के दौरान प्रधानाचार्य को प्रयोगशालाओं को बेहतर सुविधाओं से लैस करने हेतु निर्देशित किया। इसके साथ ही उन्होंने भवन के मरम्मत को भी कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि संस्थान में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाय तथा उन्हें शत-प्रतिशत प्लेसमेंट दिलवाया जाय। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप कार्य संस्कृति में बदलाव कर शैक्षिणक वातारण को बेहतर बनाया जाय तथा समय से शैक्षणिक कार्य एवं अन्य गतिविधियां भी संचालित की जाय।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button