उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

एसीबी की रिपोर्ट ने मोहल्ला क्लीनिक में फर्जी जांच का किया भंडाफोड़

केजरीवाल सरकार ने दो निजी टेस्टिंग लैब को फायदा पहुंचाने के लिए 22 लाख फर्जी टेस्ट कराए और 25000 टेस्ट पर तो कोई मोबाइल नंबर तक नहीं दिया : वीरेन्द्र सचदेवा

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि दिल्ली में एक ऐसी सरकार है जिसके द्वारा किए गए भ्रष्टाचारो की लिस्ट बहुत लम्बी है और लगातार सामने आ रही है।

उन्होंने कहा कि जिस मोहल्ला क्लीनिक के माध्यम से दूसरे राज्यों में अपने स्वास्थ्य विभाग को वर्ल्ड क्लास बताते हैं उसी मोहल्ला क्लीनिक में एक बड़े घोटाले के खुलासे के बाद पुष्टि भी हो गई है।

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि एसीबी की एक रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली सरकार के मोहल्ला क्लीनिक में जांच में धांधली पाई गई हैं। रिपोर्ट के अनुसार, दो निजी टेस्टिंग लैब को फायदा पहुंचाने के लिए 22 लाख फर्जी या अनावश्यक टेस्ट कराए गए हैं जिसके बदले में दोनों लैब को 4.25 लाख से अधिक का भुगतान किया गया है।

सचदेवा ने कहा कि रिपोर्ट के अनुसार, 25000 से अधिक ऐसे टेस्ट सामने आए हैं जिनमें मोबाइल नंबर तक नहीं है। यह सभी गड़बड़ी फरवरी 2023 से नवम्बर 2023 के बीच हुई हैं। उन्होंने कहा कि हम मांग करते हैं कि इस पूरे मामले की सीबीआई जांच कराई जाए ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button