यदि राम राज्य लाना है , तो हम सब लोगों को राम जैसा बनना पड़ेगा : राजयोगिनी राधा दीदी
उत्तर प्रदेश शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित योग शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन सत्र

लखनऊ : शिक्षा विभाग द्वारा ‘शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम’ 3 फरवरी से 17 फरवरी तक, 15 दिनों तक किया गया है जिसमें पूरे राज्य भर से आए हुए गवर्नमेंट स्कूलों के शिक्षक , योग शिक्षा के बारे में प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। बाद में यह प्रशिक्षण प्राप्त शिक्षक , अपने-अपने कालेज में बच्चों तक योग शिक्षा पहुंचाएंगे.

उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए राजयोगिनी राधा दीदी जी ने राम राज्य लाने की संकल्पना को मूर्त रूप देने का तना-बना बुनते हुए कहा कि यदि राम राज्य लाना है , तो हम सब लोगों को राम जैसा बनना पड़ेगा और राम जैसा बनकर आने वाली पीढ़ी को राम जैसे आदर्श और मूल्यों को जीवन में स्थापित करने की प्रेरणा अपने जीवन से देनी पड़ेगी । जब तक हम मूल्यों को अपने जीवन में धारण नहीं करेंगे तब तक वे मूल्य हम दूसरों को नहीं दे सकते हैं।

जीवन मूल्य केवल किताब तक रह जाएं और जीवन में किसी परिवर्तन के कारक न बनें तो ऐसी शिक्षा किसी काम की नहीं है। राजयोग के माध्यम से हम किताबी शिक्षा को जीवन में उतरने की शक्ति अर्जित कर सकते हैं. इस प्रशिक्षण सत्र में राजयोग का प्रशिक्षण और उसके बारे में बताने के लिए बीके प्रियता बहन, बीके गौरव भाई, बीके भूपेंद्र भाई एवं बी के प्रशांत भाई, बीके स्वर्णलता दीदी शिक्षकों के सत्र लेंगे.




