उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

केजरीवाल ने क्राइम ब्रांच नोटिस लेने से क्यों मना किया वह तो कहते थे हमारे पास सबूत हैं : वीरेंद्र सचदेवा

नई दिल्ली  : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि भाजपा उन खबरों का स्वागत करती है जिनमें कहा गया है कि दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी के सहयोगियों द्वारा लगाए गए आप विधायकों को भाजपा द्वारा प्रलोभन देने के आरोपों की जांच शुरू कर दी है।

दिल्ली बीजेपी ने 30 जनवरी को एक शिकायत दाखिल कर कहा था कि हमने आप विधायकों को ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं दिया है और केजरीवाल के झूठे आरोपों की पुलिस जांच की मांग की है।

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष ने कहा है कि अब जब क्राइम ब्रांच ने सीएम अरविंद केजरीवाल को नोटिस दिया है तो उन्हें या तो अपने आरोपों पर सबूत पेश करना चाहिए या आपराधिक कार्यवाही का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए।

यह भी समझ से परे है की केजरीवाल ने क्राइम ब्रांच नोटिस लेने से क्यों मना किया वह तो कहते थे हमारे पास सबूत हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button