अरविंद केजरीवाल के ई.डी. सम्मन से फरारी के विरूद्ध दिल्ली भाजपा का आम आदमी पार्टी कार्यालय पर विराट विरोध प्रदर्शन

नई दिल्ली : अरविंद केजरीवाल के भ्रष्टाचार घोटालों, दिल्ली नगर निगम लोकतंत्र की हत्या और ई.डी. सम्मन से फरारी के विरूद्ध दिल्ली भाजपा के हजारों कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा के नेतृत्व और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी एवं सांसद रमेश बिधूड़ी की उप विराट विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदेश अध्यक्ष सचदेवा के सम्बोधन के बाद प्रदर्शन में शामिल हजारों कार्यकर्ता जब आम आदमी पार्टी कार्यालय की ओर बढ़े तो बड़ी संख्या में तैनात पुलिस बल द्वारा बैरिकेड्स पर रोकने का प्रयास किया तो कार्यकर्ता बैरिकेड्स तोड़ कर आम आदमी पार्टी कार्यालय की और दौड़े तो उन्हे पुलिस ने बल प्रयोग कर रोक और गिरफ्तार कर इन्द्रप्रस्थ स्टेट थाने ले गई।

प्रदेश महामंत्री योगेन्द्र चंदोलिया द्वारा संचालित प्रदर्शन में प्रदेश पदाधिकारियों के साथ ही सभी जिलाध्यक्ष, विधायक एवं पार्षद सम्मलित हुऐ जिनमे प्रमुख थे. हर्ष मल्होत्रा, कमलजीत सहरावत, पवन शर्मा, विजेन्द्र गुप्ता, सरदार आर.पी.सिंह, ओमप्रकाश शर्मा, दिनेश प्रताप सिंह, योगिता सिंह, बाँसुरी स्वराज, कपिल मिश्रा, गजेंद्र यादव, विनय रावत, सुनिता कांगड़ा, प्रवीण शंकर कपूर, हरीश खुराना, इम्प्रीत सिंह, विनोद सहरावत, सुनिल यादव, नीरज तिवारी, अनिश अब्बासी, सी.एल. मीणा, सागर त्यागी, मोहन लाल गिहारा, अनिल बाजपेई, मोहन सिंह बिष्ट, जितेंद्र महाजन, विनोद बछेती, सारिका जैन, सोना कुमारी, बृजेश राय एवं अमित गुप्ता आदि सम्मलित हुए।

प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी एवं सांसद रमेश बिधूड़ी, प्रदेश महामंत्री योगेन्द्र चंदोलिया, हर्ष मल्होत्रा एवं कमलजीत सहरावत सहित अनेक नेताओं ने सम्बोधित किया।
वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि हम सबकी मेहनत का नतीजा है कि केजरीवाल को शराब नीति को वापस लेनी पड़ी लेकिन इसमें जो उन्होंने घोटाले किए हैं उसका हिसाब उन्हें देना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि ईडी द्वारा पांच पांच समन देने के बावजूद केजरीवाल का भागना इस बात का गवाही है कि उन्होंने चोरी की है और उनका व्यवहार एक आर्थिक अपराधी जैसा है।

सचदेवा ने कहा कि 7180 स्कूल क्लास रूम बनाने का टेंडर करते हैं और जब कमरे बनाने की बात होती है तो टेंडर के बजट को 100 गुना बढ़ा दिया लेकिन उसके बावजूद कुल 4126 ही कमरे बने और वाशरूम को भी कमरे में ही काउंट करवा दिया गया। इतना ही नहीं यह उसी कंपनी को टेंडर दिए जिसने इसके शीशमहल को बनाने का काम किया।
वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि केजरीवाल एक ऐसे मुख्यमंत्री हैं जिसने शराब और पानी दोनों में घोटाला किया। इतना ही नही हजारों करोड़ रुपए के जलबोर्ड में घोटाले किया हैं।
इतना ही नहीं ऑटो परमिट घोटाले के साथ अभी कई ऐसे घोटाले हैं और पैनिक बटन घोटाला है उसमें भी अब जांच शुरू हो चुकी है। करोड़ो रुपए हजम करने के लिए बसों में एक प्लास्टिक का एक बटन लगाया और करोड़ो रुपए का घोटाला कर दिया।
सचदेवा ने कहा की केजरीवाल इकलौते ऐसे मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने महिला सुरक्षा के नाम पर भी पेनिक बटन घोटाला किया है।
रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि आज भाजपा के प्रचंड प्रदर्शन देखकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल और उनके विधायक सभी भाग खड़े हुए हैं क्योंकि सबको पता है की आखिर चोर कौन है। उन्होंने कहा कि आज दिल्ली जल बोर्ड 73 हजार करोड़ के घोटाले में है और जब से केजरीवाल मुख्यमंत्री बने है तबसे लगातार घोटाले हो रहे हैं। जल बोर्ड का कॉन्ट्रैक्ट वैसे लोगों को दिया गया जिसके पास कोई अनुभव नहीं है और एन डी सी सी ने लिखकर भी दे दिया। इसको दबाने के लिए केजरीवाल ने चीज इंजिनियर की गिरफ्तारी कर ली लेकिन यह तो छोटी मछली है इसमें सबसे बड़े गुनहगार अरविन्द केजरीवाल हैं।
पूर्व घोषित 1300 करोड़ रुपए का ठेका को बढ़ाकर 2000 करोड़ रुपए कर दिया गया और जलबोर्ड के पैसे को कलेक्ट करने की जिम्मेदारी एक ऐसी कंपनी को दिए जो पैसे कलेक्ट करके जलबोर्ड को ना देकर केजरीवाल के साथ बांट कर भाग गई। भगोड़ी कम्पनी एवं केजरीवाल की सांठगांठ का सबूत है की उस कंपनी का कॉन्ट्रैक्ट बिना प्रक्रिया पालन किये एक साल के लिए बढ़ाया गया।
रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा जैसे इनके उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया और सतेंद्र जैन जेल में गए हैं वैसे ही अरविन्द केजरीवाल भी शीघ्र जेल के अंदर होंगे।
रमेश बिधूड़ी ने कहा कि जब तक केजरीवाल अपने गुनाहों से बचने की कोशिश करते रहेंगे तब तक भाजपा उनके खिलाफ प्रदर्शन करती रहेगी। उनके भ्रष्टाचार की पोल लगातार खुल रही है और वह हमेशा एक नया बहाना करके ईडी के समन से बचने की कोशिश करते रहे हैं लेकिन पिछले तीन महीनों से उनका यह बहाने बनाने का तरीका को दिल्ली की जनता समझ चुकी है इसलिए अब उन्होंने दिल्ली के अंदर अपना जनाधार खो चुके हैं।
उन्होंने कहा कि दिल्ली लोकसभा चुनाव में दिल्ली की जनता सातों सीटों पर भाजपा को जीत दिलाकर केजरीवाल के भ्रष्टाचार का हिसाब चुकता करेगी।



