उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

हक अधिकारों की आवाज बुलंद करने के लिए गंगेश्वर दत्त शर्मा को किया सम्मानित

बिजली के मुद्दे पर फिर होगा बड़ा आंदोलन

नोएडा :  हिंडन नदी पुस्ता पार कॉलोनियों में बिजली, पीने का शुद्ध पानी, सीवर, नाली, खड़ंजे सड़क आदि मूलभूत नागरिक जन सुविधा उपलब्ध कराए जाने की मांग को लेकर लोग वर्षों से संघर्षरत हैं, उक्त क्षेत्र के लोगों को संगठित कर संघर्ष के माध्यम से हक अधिकारों के लिए आवाज बुलंद करने के लिए राष्ट्रीय शहरी ग्रामीण विकास समिति ने उन्नति विहार सेक्टर- 122 नोएडा पर समाजसेवी मजदूर नेता समिति के संयोजक गंगेश्वर दत्त शर्मा को फूल माला पहनाकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने समिति के पदाधिकारी हरगोविंद सिंह, राजेश राठौर, आरबी यादव, हरिलाल पाल गोपी, रामजी यादव, बृजेश सिंह, महिपाल सिंह, बृज बिहारी पर्वत, मेघवाल तरफदार, अशोक पांडे, ज्योति गुप्ता, रीता, बबली, राधा, रामवीर सिंह यादव आयुष तिवारी, धर्मवीर सोलंकी, राजेश दुबे आदि को भी सम्मानित किया गया।

 

इस अवसर पर हुई समिति की बैठक की जानकारी देते हुए समिति के संयोजक गंगेश्वर दत्त शर्मा ने कहा कि बिजली के मुद्दे पर फिर से एक बड़ा आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button