उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

रेल कर्मचारी ने प्रस्तुत किया ईमानदारी का अनुकरणीय उदाहरण

एक महिला यात्री का मूल्यवान पर्स सही सलामत लौटाया

लखनऊ : उत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल के चारबाग रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 01 पर स्थित महिला प्रतीक्षालय में कार्यरत महिला कर्मी सुनीता ने लखनऊ आई हुई एक महिला यात्री का खोया हुआ पर्स सही सलामत अवस्था में उस महिला यात्री को वापस करके कर्तव्यपरायणता तथा ईमानदारी का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया I

प्रकरण के अनुसार आज प्रातः एक महिला यात्री, डॉ. रश्मि शर्मा, एनएचपीसी की स्वतंत्र निदेशक का ट्रेन संख्या 15120 से (धामपुर-लखनऊ,)लखनऊ स्टेशन पर आगमन हुआI उक्त महिला यात्री स्टेशन पर महिला प्रतीक्षालय में गयीं एवं वहाँ से वापसी में अपना दस्तावेजों और सामानों से भरा एक मूल्यवान पर्स प्रतीक्षालय में ही भूलकर चली गयीं I यह पर्स ऑन ड्यूटी, प्रतीक्षालय अटेंडेंट सुनीता को मिला और उन्होंने इस पर्स को सुरक्षित अपने पास रख लिया तथा उक्त महिला यात्री के आने पर इस पर्स को सही सलामत अवस्था में उस यात्री को सौंप दिया. इस महिला यात्री द्वारा अपने पर्स की जांच करने पर इसमें रखा सारा सामान सही सलामत होने की पुष्टि की गई तथा इस महिला यात्री द्वारा रेल कर्मचारी सुनीता की सराहना करते हुए रेल प्रशासन के प्रति कृतज्ञ आभार व्यक्त किया गया I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button