उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र पुरुष ही नही बल्कि समाज पुरुष भी हैं : प्रो. राकेश सिन्हा

छोटे निवेशकों के एक बड़े प्रतिनिधिमंडल ने अनियमित जमा योजनाएं पाबंदी अधिनियम 2019 के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया

नई दिल्ली : छोटे निवेशकों का एक बड़ा प्रतिनिधिमंडल अनियमित जमा योजनाएं पाबंदी अधिनियम 2019 (Buds Act 2019) को लागू करने के लिए प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी की सरकार को धन्यवाद देने के लिए आज दिल्ली भाजपा कार्यालय में सांसद प्रोफेसर राकेश सिन्हा एवं अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष मोहन लाल गिहारा से मिलकर उनको एक धन्यवाद पत्र सौंपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया।

ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार तपजप संस्थान के संयोजक  मदन लाल आजाद द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उन सभी लोगों को प्रदेश कार्यालय में इकट्ठा किया गया जिनके साथ ठगी की गई है और उन सभी ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा बनाए गए कानून के कारण बड़ी राहत मिली है। इस मौके पर अनुसूचित जाति मोर्चा महामंत्री श्री मनोज कुमार, मास्टर प्रताप सिंह, श्री रामदेव गौतम, एडवोकेट रामस्वरुप चौधरी सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे।

प्रोफेसर राकेश सिन्हा ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि आज भी हमारे समाज और देश में ऐसे कुछ लोग हैं जो लोगो को ठगने का काम करते हैं लेकिन मदन लाल आजाद ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कानून को सार्थक बनाने के लिए पूरे देश भर में ऐसे लोगों से संपर्क कर उन्हें इकट्ठा किया जो अनैतिकता के शिकार हुए हैं।

प्रो. सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी अपने मन की बात कार्यक्रम में हमेशा ही वैसे लोगों से संवाद स्थापित करते हैं जो समाज में सम्मान पाने के हकदार थे लेकिन पिछली सरकारों ने उन्हें वह सम्मान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि सामान्य नागरिक को अपने ही हस्ताक्षर से खुद को प्रमाणित करना मोदी सरकार ने किया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र पुरुष ही नही बल्कि समाज पुरुष भी हैं क्योंकि उन्होंने 2019 में एक ऐसे कानून को देश में लागू किया जिसके तहत कोई भी व्यक्ति ठगी का शिकार ना हो।

मोहन लाल गिहारा ने कहा कि पहले बहुत सारे गरीब दलित पीड़ित अनुसूचित जाति के लोगो के साथ ठगी होने के बाद कोई सुनवाई नहीं होती थी जोकि आज मोदी सरकार द्वारा बने कानून से सबको बहुत बड़ी राहत मिली है और इसके लिए मोदी जी का हम सभी बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं और जिन व्यक्तियों के साथ ठगी हुई है वे सभी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ऋणी रहेंगे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button