उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा लखनऊ महानगर संचालन समिति की बैठक आयोजित

लखनऊ : आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर लखनऊ महानगर संचालन समिति की बैठक उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, लोकसभा क्लस्टर प्रभारी वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, सह प्रभारी पूर्व मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी की उपस्थिति में संचालन समिति पदाधिकारी के साथ संपन्न हुई।

पूर्व महानगर अध्यक्ष एमएलसी मुकेश शर्मा को लखनऊ लोकसभा का संयोजक का जिम्मा सौंपा गया है। जबकि अन्य विभिन्न 37 विभागों में संयोजकों की जिम्मेदारी निर्धारित की गई।
सुरेश खन्ना ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता है जिनके कठिन परिश्रम से भारतीय जनता पार्टी पिछले चुनाव में बड़ी सफलता हासिल करती आई है और आगामी लोकसभा चुनाव में भी सभी को अपनी जिम्मेदारी के अनुरूप
सर्वश्रेष्ठ कार्य करते हुए भारी मतों से जीत हासिल करनी है।प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के दिशादर्शन में पूरा माहौल भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में है।
2019 के चुनाव में भी समाजवादी और भाजपा गठबंधन के बावजूद हमने 51% मतो के साथ 64 सीट प्राप्त की थी।
इस बार भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में अपनी सभी 80 सीटों पर विजय प्राप्त करने के लक्ष्य के साथ कार्य कर रही है लखनऊ लोकसभा में हमको पिछले जीत के अंतर को और बढाकर रिकार्ड मतों से जीत प्राप्त करनी है।
पार्टी द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों के माध्यम से हम जनता के मध्य घर-घर तक पहुंचे हैं और चुनाव तक हमको निरंतर क्षेत्र में विभिन्न सामाजिक ,व्यापारिक और धार्मिक संगठनों और क्षेत्र के प्रभावी मतदाताओं से निरंतर संपर्क व संवाद के माध्यम से यह संदेश देना है कि भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्रढ़ संकल्प के साथ देश को विकसित भारत बनाने के लिए कार्य कर रही है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए पुनः मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाना है।
उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि जनता ने एक बार फिर प्रधानमंत्री मोदी जी को प्रधानमंत्री चुनने का मन बना लिया है और उत्तर प्रदेश की सभी सीटों पर हम भारी मतों से विजय प्राप्त करेंगे।
भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसने पिछले 10 वर्षों में गरीब कल्याण महिला सशक्तिकरण सांस्कृतिक उत्थान सहित विकास के सभी आयामों पर बेहतरीन कार्य किया है जिसके आधार पर 2024 लोकसभा चुनाव में हम पुनः पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगे।

महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि सभी सोप गई जिम्मेदारी के अनुरूप कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर दिए कार्यों की कार्य योजना तय करें और जन समर्थन जुटाने के लिए पूरी लगन से कार्य करें।

लोकसभा संचालन समिति संयोजक मुकेश शर्मा ने कहा कि विधानसभा स्तर पर भी संयोजक और संचालन समिति का गठन किया गया है और 29 फरवरी तक विधानसभा स्तर के कार्यालय भी खोले जाएंगे और पार्टी की योजना और रणनीति के अनुसार पुनः भारी मतों से विजय प्राप्त करेंगे।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि हलवासिया कोर्ट हजरतगंज में आयोजित चुनाव संचालन समिति बैठक में लखनऊ प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष त्र्यंबक त्रिपाठी, राज्यसभा सांसद अशोक बाजपेई, एमएलसी रामचंद्र प्रधान, महामंत्री त्रिलोक सिंह अधिकारी, प्रशांत सिंह अटल, सुधीर हलवासिया सहित संचालन समिति सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button