उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

कृषि मंत्री ने ली विभागीय समीक्षा बैठक

लखनऊ : प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही द्वारा मंगलवार को कृषि निदेशालय में कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं की वित्तीय प्रगति की समीक्षा की गई। कृषि यंत्रीकरण योजना में किसानों के जो बिल अपलोड किए गए हैं, उसका एक सप्ताह में सत्यपान कर अनुदान राशि किसानों के खाते में भेजें। खेत तालाब योजना में भूमि संरक्षण इकाई प्रथम उरई राष्ट्रीय जलागम जालौन की प्रगति संतोष जनक नहीं है, उनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही के निर्देश दिए गए।

समीक्षा बैठक के दौरान शाही ने कहा कि 21892 किसानों द्धारा सोलर पम्प की बुकिंग कराई गई है, प्रचार प्रसार कर जिन जनपदों मे ज्यादा मांग है उन जनपदों के लक्ष्य में वृद्धि कर दी जाय। उन्होंने नेशनल मिशन ऑन एडिबल आयल/टीबीओ में प्रगति करने के निर्देश दिए गए, बीज परीक्षण प्रयोगशाला के मद में उपलब्ध धनराशि को व्यय करने के निर्देश दिए गए।

राष्ट्रीय कृषि विकास योजना मे प्लांटिंग मटेरियल (बीज ग्राम योजना) में खराब प्रगति पर नाराजगी प्रगट करते हुए तत्काल सुधार लाने के निर्देश दिए, जायद के मौसम में आच्छादन का टारगेट बढा़या जाए, मूंगफली एवं मक्का को प्रोत्साहित किया जाए।

समीक्षा बैठक में सचिव कृषि डा. राजशेखर, निदेशक कृषि डा. जितेन्द्र कुमार तोमर सहित वित्त नियंत्रक तथा सभी योजना अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button