उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ
महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने किया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ
ऐशबाग में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

लखनऊ : ऐशबाग स्थित भूषा मंडी तिराहा मील रोड पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी की प्रेरणा से आयोजित स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने किया।

स्वास्थ्य शिविर आयोजन का डा. कैलाश नारायन सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइसेंज के सौजन्य से आयोजित किया गया जिसमे निःशुल्क चिकित्सा शिविर एवम निशुल्क पैथोलॉजी जांच की सुविधा दी गई। शिविर में 430 लोगों ने पंजीकरण कराया और विभिन्न जांचों, निशुल्क दवाई और अन्य स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया।

उक्त अवसर पर रक्षा मंत्री ओएसडी के.पी सिंह, महामंत्री त्रिलोक अधिकारी, रघुवेंद्र शुक्ला,अमित गुप्ता, संतोष श्रीवास्तव,पार्षद रामकुमार वर्मा, अरुण त्रिपाठी मुन्ना, गणेश कनौजिया, मनोज लोधी, रीना विक्रम सिंह एवम अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे.




