उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने राष्ट्रीय खेलों में पदक विजेता व प्रतिभागी उत्तर प्रदेश के कलारीपयट्टू खिलाड़ियों से भेंट कर बधाई दी

लखनऊ : इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 19वें एशियाई व चतुर्थ पैरा एशियाई खेल-2022 और 37वें राष्ट्रीय खेल-2023 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना और खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव द्वारा सम्मानित व पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर प्रदेश के 189 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को ₹62 करोड़ पुरस्कार राशि भेंट कर सम्मानित करने के साथ ही स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक विजेता खिलाड़ियों को पुलिस उपाधीक्षक, जिला युवा कल्याण अधिकारी व यात्री/माल कर अधिकारी के रूप में नियुक्ति-पत्र प्रदान किए गए।

कार्यक्रम के उपरांत केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने 37वें राष्ट्रीय खेलों में पहली बार शामिल किए गए स्वदेशी मार्शल आर्ट कलारीपयट्टू खेल के पदक विजेता और प्रतिभागी खिलाड़ियों से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में भेंट की। भेंट के दौरान मंत्री ने कहा कि स्वदेशी हमारी सरकार की प्राथमिकता है और स्वदेशी खेलों को देश में बढ़ावा देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उत्तर प्रदेश में अन्य खेलों के साथ राष्ट्रीय खेलों में पदक विजेता स्वदेशी कलारीपयट्टू खिलाड़ियों को भी पुरस्कृत किया जा रहा है, यह जानकर अत्यंत प्रसन्नता हुई।राष्ट्रीय खेलों में उत्तर प्रदेश के लिए 2 कांस्य पदक जीतने वाली खिलाड़ी समीक्षा सिंह को ढाई लाख (एकल कांस्य पदक पर 2 लाख और टीम युगल में 50,000) और बुशरा परवीन को 50,000 बधाई दी।

खिलाड़ियों से भेंट के दौरान उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक,खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव और कलारिपयट्टू प्रदेश संगठन सीईओ प्रवीण गर्ग और गोवा राष्ट्रीय खेलों में लखनऊ के खिलाड़ी साहिल वर्मा, आशीष सिंह, सुशील कुमार, जय श्री यादव, नितेश यादव, निधि यादव सहित अन्य खिलाड़ी उपस्थित रहे।

प्रात: प्रदेश सीईओ प्रवीण गर्ग ने संगठन पदाधिकारियों के साथ केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का लखनऊ आगमन पर पुष्पगुच्छ और अंग वस्त्र भेंट कर एयरपोर्ट पर स्वागत किया। संगठन कार्यकारी सचिव सौम्य अग्रवाल ने कलारी खेल के जन्मदाता भगवान श्री परशुराम का चित्र अनुराग ठाकुर को सप्रेम भेंट किया।।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button