उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

गणतंत्र दिवस  पर उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश कार्यालय सहित राजधानी की विभिन्न बाजारों में  झंडा फहराया गया 

लखनऊ : 26 जनवरी को उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारियों द्वारा गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया.उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के अयोध्या रोड स्थित प्रदेश कार्यालय पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता द्वारा झंडा फहराया गया इस अवसर पर संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारीगण मौजूद रहे.

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि देश सेवा के अनेक माध्यम है आज परिस्थितियां भारत के पक्ष में हैं अब ऐसी स्थितियां नहीं कि हम लोगों को बॉर्डर पर जाकर लड़ना हो अब भारत विकासशील देश की श्रेणी से विकसित देश की श्रेणी की ओर बढने की दिशा मे अग्रसर है.
ऐसे में हम सभी लोगों को अपने-अपने हिस्से की जिम्मेदारी इमानदारी से निभानी चाहिए,अपने स्वास्थ्य की रक्षा करनी चाहिए, योग अपनाना चाहिए.


प्रत्येक व्यक्ति देश की एक यूनिट है नागरिक स्वस्थ रहेंगे तो देश समृद्ध एवं समर्थ होगा तथा मजबूत एवं स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण होगा.
उन्होंने व्यापारियों से गुणवत्ता वाला समान बेचने की अपील की तथा एक दूसरे की सहायता करने की अपील की तथा देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में मुख्य रूप से सहायक बनने का आवाहन किया.

उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारियों द्वारा तेलीबाग ,उतरटिया,बी बी डी ,खुर्रमनगर,भूतनाथ मार्केट,रिंग रोड,भूतनाथ मंदिर मार्केट, रहीम नगर,सर्वोदय नगर,गौरी बाज़ार,सरोजनी नगर,खजाना मार्केट आशियना,गुइंन रोड, कपूरथला बाजार मे झन्डा फहराया गया तथा खुर्रम नगर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ.

भूतनाथ मार्केट में भूतनाथ मार्केट के अध्यक्ष कमल अग्रवाल, महामंत्री मनोज अग्रवाल द्वारा, भूतनाथ मंदिर मार्केट पर प्रभारी दिनेश शर्मा एवं सह प्रभारी जितेन जोकानी द्वारा, रिंग रोड पर अध्यक्ष राधेश्याम शर्मा जी द्वारा,बीबी डी मार्केट में अध्यक्ष मोहम्मद रिजवान द्वारा, मटियारी पर अध्यक्ष अशोक यादव, चिनहट पर अध्यक्ष अरुण राय ,तेलीबाग में अध्यक्ष राजन मिश्रा ,उतर्टिया पर अध्यक्ष क्षितिज अवस्थी, सरोजिनी नगर में ओमप्रकाश शर्मा, गोरी में अंबुज शर्मा द्वारा झंडा फहराने के कार्यक्रम आयोजित किए गए.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button