उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

राज्यपाल ने फहराया तिरंगा, परेड की ली सलामी

लखनऊ : 75वें गणतंत्र दिवस पर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने विधानभवन पर तिरंगा फहराया। इस दौरान मुख्यमंत्रीमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। सुबह 10.05 बजे विधानभवन पर राष्ट्रध्वज फहराया गया। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने तिरंगा गुब्बारों को हवा में उड़ाया।

वहीं भारतीय सेना और प्रदेश की सुरक्षा में तैनात विभिन्न सुरक्षा बलों द्वारा राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के समक्ष परेड कर सलामी दी गई। सुरक्षा बलों ने विभिन्न उन्नत हथियारों-उपकरणों के साथ ही अपने विशिष्ट बैंडों का भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस अवसर पर ‘सारे जहां से अच्छा हिंदोस्तान हमारा…’ और ‘हे पुण्यभूमि उत्तर प्रदेश…’ जैसे तरानों पर लखनऊ के विभिन्न स्कूलों के बच्चे ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं।

इसके अलावा महिला होमगार्ड्स के मोटरसाइकिल दस्ते ने भी साहसिक प्रदर्शन किया। वहीं यूपी पुलिस के घुड़सवार दल और स्वान दल ने भी परेड में हिस्सा लिया। साथ ही फायर ब्रिगेड और डायल 112 ने भी परेड में अपने दम-खम का प्रदर्शन किया।

राममंदिर की झांकी ने मोहा मन
गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों और सामाजिक संगठनों द्वारा झांकियां निकाली गईं। इस दौरान सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा राममंदिर की झांकी ने सबका मन मोह लिया।

भगवान श्रीरामलला को समर्पित इस झांकी को देखकर परेड स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। वहीं भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नये संसद भवन और आदर्श मतदेय स्थल की झांकी निकाली गई। इसके अलावा यूपी पॉवर कॉर्पोरेशन लिमिटेड, भाषा विभाग की ओर से यूपी सिंधी समाज को समर्पित झांकी निकाली गई।

उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा ‘उद्यान बना उद्योग का आधार’ झांकी निकाली गई। वहीं लखनऊ विकास प्राधिकरण की झांकी, राजभवन की झांकी, कृषि विभाग की झांकी, काशी तमिल संगमम की झांकी, वन एवं वन्यजीव विभाग की झांकी, यूपी संस्कृत संस्थानम की झांकी, उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी की झांकी, भारत स्काउट गाइड की झांकी, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की झांकी, राज्य स्वच्छ गंगा मिशन की झांकी, नगर विकास विभाग की झांकी, नगर निगम लखनऊ की झांकी, सीएमएस स्कूल की झांकी, जल जीवन मिशन की झांकी ने सबका मन मोह लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button