उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

लखनऊ महानगर में “नमो नव मतदाता सम्मेलन” में प्रधानमंत्री मोदी के वर्चुअल संवाद कार्यक्रम से जुड़े युवा

लखनऊ : लखनऊ महानगर में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की ओर से ‘नमो नव मतदाता सम्मेलन’ पांचों विधानसभा के दो – दो महाविद्यालयो में आयोजित किया गया। जिसमे जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ‍, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, महापौर सुषमा खर्कवाल, वरिष्ठ नेता नीरज सिंह विधायक को और वरिष्ठ पदाधिकारी ने युवाओं के साथ प्रधानमंत्री मोदी जी का वर्चुअल संबोधन सुना।

पश्चिम विधानसभा में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, उत्तर विधानसभा में महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, विधायक डॉ नीरज बोरा, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विधान परिषद सदस्य प्रांशु दत्त द्विवेदी, कैंट विधानसभा में महापौर सुषमा खर्कवाल, भाजपा वरिष्ठ नेता नीरज सिंह, मध्य विधानसभा में राज्यसभा सदस्य डॉ दिनेश शर्मा, उपविजेता रजनीश गुप्ता, उपविजेता अंजनी श्रीवास्तव, पूर्व विधानसभा में लखनऊ प्रभारी त्र्यंबक त्रिपाठी, राज्यसभा सदस्य डॉ दिनेश शर्मा, बृज लाल, पूर्व मंत्री स्वाति सिंह, कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित होकर नव मतदाताओं के साथ प्रधानमंत्री का संबोधन सुना। इसके अलावा विधानसभा प्रभारी भाजुमो अध्यक्ष मानवेंद्र प्रताप सिंह, महामंत्री अमित त्रिपाठी, अभिषेक गुप्ता, उपाध्यक्ष संजय शुक्ला, नगर मंत्री सचित सोनकर, आशुतोष तिवारी, मीडिया प्रभारी अभय उपाध्याय ने कार्यक्रम का संयोजन किया।

कार्यक्रम स्थल में एल.ई.डी लगाकर लाइव प्रसारण सुना गया। कार्यक्रम पुरनिया स्थित सुभाष गर्ल्स कॉलेज, चौक में खून खून जी गर्ल्स कॉलेज, चारबाग में के के सी कॉलेज, डी ए वी कॉलेज, हजरतगंज स्थित क्राइस चर्च कॉलेज, जुबली गर्ल्स डिग्री कॉलेज, इन्दिरा नगर में सरस्वती शिशु मंदिर, महामना कॉलेज, सेंट जोसफ इंटर कॉलेज, सिटी कान्वेंट इण्टर कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
वहीं पश्चिम विधानसभा में संयोजक इंटर कॉलेज के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने युवाओं से संवाद करते हुए कहा एक युवा का स्वरूप कुछ इस तरह होना चाहिए कि जिसके सिर पर बर्फ मुंह में शक्कर सीने में आग और पांव में चक्कर होना चाहिए अर्थात दिमाग हमेशा ठंडा मुंह से मीठी वाणी सीने में कुछ कर गुजरने का जुनून और पैरों से चरैवेति चरैवेति की भावना होनी चाहिए भारत युवाओं की सर्वाधिक आबादी वाला देश है इस दृष्टि से युवाओं की भूमिका आगामी चुनाव में बहुत महत्वपूर्ण रहने वाली है।

उत्तर विधानसभा खुन खुन गर्ल्स कॉलेज के मुख्य अतिथि लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने अपने भाषण में कहा मोदी जी के नेतृत्व में भारत के आर्थिक विकास को मजबूती मिली है और बुनियादी ढाँचा और अधिक सुदृढ़ हुआ है जिसका परिणाम यह है कि अब बेरोजगारी दर भारत के निचले स्तर पर है । मोदी जी ने सदैव युवाओं को नए रोजगार सृजनकर्ता के रूप में बनाने का काम किया है।मोदी जी के नेतृत्व में ट्रिपल इंजन वाली सरकार के माध्यम से लखनऊ के युवाओं के जीवन में भी अमूलभूत परिवर्तन आया है जिसके कारण लखनऊ शहर का युवा मोदी जी के प्रति व राष्ट्र के प्रति दृण संकल्पित है और आगामी 2024 के चुनाव में उनका यह संकल्प आपको वोट के रूप में तब्दील होते हुए दिखाई देगा।

भारतीय जनता युवा मोर्चा लखनऊ महानगर अध्यक्ष मानेवंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में नमो मतदाता सम्मेलन का आयोजन लखनऊ के सभी विधानसभा स्तर पर किया गया जिसमें प्रत्येक विधानसभा में दो स्थानों पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें हजारों की संख्या में नव मतदाता को प्रधानमंत्री जी द्वारा लाइव प्रसारण के माध्यम से जोड़ा गया।

कैंट विधानसभा चारबाग स्थित के.के.सी कॉलेज में मुख्य अतिथि नीरज सिंह जी ने कहा युवा युग का वाहक होता है अर्थात लोकतंत्र के इस महापर्व में युवाओं के कंधे पर देश की बड़ी जिम्मेदारी है। भारत युवाओं की सर्वाधिक आबादी वाला देश है इस दृष्टि से युवाओं की भूमिका आगामी चुनाव में बहुत महत्वपूर्ण रहने वाली है अगर बात करें 2014 के चुनाव की तो उस चुनाव में भी युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और परिणाम स्वरुप देश में मोदी युग का प्रारंभ हुआ और प्रचंड बहुमत की सरकार भारत में बनी। यह क्रम अभी तक जारी है और आगे भी लंबे समय तक रहने वाला है।

नमो नव मतदाता सम्मेलन आज देश के 5000 स्थान पर किया गया जिसमें लाखों की संख्या में पहली बार वोट करने वाले मतदाताओं को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित किया गया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button