उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

किसान सभा ने तुगलपुर गांव में पंचायत कर 30 जनवरी को आंदोलन में पहुंचने का आह्वान किया

गौतम बुद्ध नगर : संयुक्त किसान मोर्चा की 26 तारीख को किसान विरोधी नीतियों के विरोध में देशव्यापी आंदोलन की काल के क्रम में सिरसा, खानपुर एवं मलकपुर में जनसभा कर किसान विरोधी नीतियों का विरोध किया जाएगा.

तुगलपुर गांव में भगत सिंह की बैठक पर एडवोकेट गुरप्रीत सिंह, दीपक चेची ने सैकड़ो किसानों की जनसभा का आयोजन किया जनसभा की अध्यक्षता ब्रह्म चेची ने की संचालन शिशांत भाटी ने किया जनसभा को संयोजक वीर सिंह नागर, उपाध्यक्ष अजब सिंह नेताजी, महासचिव जगदीश नंबरदार, मोहित भाटी, संजय चेची, अशोक भाटी, डॉ ओमप्रकाश, नितिन चौहान, प्रशांत भाटी, देवेंद्र वर्मा ने जनसभा को संबोधित किया।

संयोजक वीर सिंह नागर ने संबोधित करते हुए कहा कि 30 जनवरी का आंदोलन मुख्य रूप से 10% आबादी प्लाट एवं नए कानून को लागू करने के संबंध में प्राधिकरण बोर्ड से पास प्रस्तावों को शासन से अनुमोदन करने के बाबत किया जा रहा है। आंदोलन के पहले चरण में प्राधिकरण ने किसान सभा से लिखित समझौता किया है परंतु 10% का मुद्दा अभी भी अधर में है किसान सभा इसको हल करके ही दम लेगी। जिला अध्यक्ष डॉक्टर रुपेश वर्मा ने कहा कि यह लड़ाई किसानों के हक की लड़ाई है लंबे समय से किसानों के 10% आबादी प्लाट की हकमारी की गई है जमीनों की खरीदें नए कानून का उल्लंघन करके अत्यंत कम दामों पर की गई हैं एवं नए कानून में दिए जाने वाले लाभों से वंचित किया गया है।

महासचिव जगबीर नंबरदार ने कहा कि केंद्र और राज्य की सरकार किसान विरोधी सरकार है सरकार ने किसानों की आमदनी 2022 तक दोगुनी करने का वादा किया था किसानों की आमदनी दोगुनी होने के बजाय किसान आत्महत्या के लिए मजबूर हैं और सरकार के खास पूंजी पत्तियों की संपत्ति पिछले तीन वर्षों में चार गुना बढ़ गई है बड़े पूंजी पत्तियों का 15 लाख करोड़ रूपया बैंकों ने माफ किया है जबकि कुल मिलाकर किसानों को दी जाने वाली सब्सिडी 2 लाख 71 हजार रुपए ही है जो किसान कर्ज में आ गए उन पर बैंकों का इतना दबाव है कि उन्हें आत्महत्या करनी पड़ रही है फसलों के उचित दाम की कोई नीति सरकार की ओर से लागू नहीं हुई है लागत से कम मूल्य पर किसान अपनी फसल बेचने को मजबूर है एडवोकेट गुरप्रीत ने कहा कि हमारी लड़ाई भूमि अधिग्रहण से पीड़ित किसानों के हक की लड़ाई है जिसे किसान सभा जीत कर ही दम लेगी अंत में तुगलपुर गांव की ओर से भगत सिंह चेची ने आश्वासन दिया कि सैकड़ो की संख्या में 30 जनवरी को तुगलपुर के लोग आंदोलन में हिस्सा लेंगे। अजब सिंह नेताजी ने कहा किसान सभा पक्का मोर्चा लगाएगी और तब तक मोर्चा लगेगा जब तक की 10% आबादी प्लाट का अनुमोदन शासन से होकर नहीं आ जाता।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button