उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश कार्यालय में कर्पूरी ठाकुर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गयी

लखनऊ । राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश कार्यालय में रालोद नेताओं द्वारा बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सामाजिक न्याय के पुरोधा जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गयी। इस अवसर राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे तथा रालोद नेताओं ने उनके चित्र पर मार्ल्यापण किया।

उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय और आरक्षण को शोषितों, वंचितों और पीडितों तथा गरीबों व महिलाओं के उत्थान के लिए ढाल बनाने वाले जननायक भारत रत्न स्व0 कर्पूरी ठाकुर का जीवन हम सबके लिए प्रेरणादायी है। किसान मसीहा स्व0 चौधरी चरण सिंह के साथ उनके जीवन संघर्ष की यात्रा हम सबके लिए प्रेरणादायी रहेगी। उन्होंने समता के सिद्धांत को अमलीजामा पहनाया था।

श्री दुबे ने जननायक स्व. कर्पूरी ठाकुर को उनके जन्म शताब्दी वर्ष पर भारत रत्न देने के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि भारत सरकार को लम्बे समय से किसानों के मसीहा व पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने की मांग को भी शीघ्र ही पूरा करना चाहिए। उनके करोडों करोड अनुयायी प्रतीक्षा कर रहे हे कि स्व. चौधरी साहब को भारत रत्न देने की मांग कब पूरी होगी?

इस अवसर पर प्रदेश महासचिव अम्बुज पटेल, मनोज सिंह चौहान, प्रदेश महासचिव रमावती तिवारी, प्रीति श्रीवास्तव, श्रम प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद पटेल, छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष अमन पाण्डेय ने कर्पूरी ठाकुर को समाज के पिछड़े वर्ग को सम्मानजनक जीवन जीने की प्रेरणा देने वाला बताया। महानगर अध्यक्ष चंद्रकांत अवस्थी, जिलाध्यक्ष रामसेवक रावत, मण्डल अध्यक्ष रणविजय मौर्य, महेश पाल धनगर, रमेश कश्यप, तेजपाल सिंह ने भी कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर मार्ल्यापण कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button