उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

किशोरियों ने मनाया राष्ट्रीय बालिका दिवस

लखनऊ : विज्ञान फाउंडेशन व अज़ीम प्रेमजी फिलेंथरोपिक इनिशिएटिव के संयुक्त तत्वाधान में कार्यरत गिविंग विंग्स टू ड्रीमर्स परियोजना के तहत राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर लखनऊ के जानकीपुरम क्षेत्र में “हमरी बेटी, हमारी पहचान” अभियान के तहत यह अभियान घरेलू हिंसा कानून, posh act एवं Pocso act कानून की जागरूकता के लिए “किशोरियों की चौपाल” कार्यक्रम कराया गया. अभियान 7 दिनों तक चलाया गया  पहले दिन हमने घर घर जाकर सर्वे किया.

दूसरे दिन हमने कम्युनिटी इवेंट किया जिसमें हमने समुदाय के बच्चो के साथ हमने पोस्टर कंपीटीशन किया । तीसरे दिन हमने रैली आयोजित की जो कि सेक्टर 6 से सेक्टर 3 तक की गई और स्कूलों में जाकर सेशन लिया जिस में बच्चो को हमने तीनों एक्ट्स की जानकारी दी और एक्ट्स पर ही पोस्टर कंपीटीशन कराया,चौथे दिन हमने घर घर जाकर पर्चा बाटा और हमारे कार्यक्रम के लिए बताया और चंदा इक्ट्ठा किया ,पांचवे दिन हमने सोशल मीडिया कैंपेन चलाया, छठे दिन समुदाय में नुक्कड़ नाटक किया और चंदा इक्ट्ठा किया और सातवे दिन हमने राष्ट्रिय बालिका दिवस के अवसर पर सामुदायिक कार्यक्रम जानकीपुरम सेक्टर 3 के पार्क संख्या 10 में आयोजित किया गया। जिसमें किशोरियों ने कार्यक्रम समुदाय से चंदा इक्ट्ठा करके टेंट, साउंड का अयोजन किया ।जिसमें किशोरियों ने ग्रुप डांस और बालिका दिवस पर आधारित कविताएं सुनाई। कार्यक्रम के आखिर में कुछ ऐसी महिलाएं जो की एक मिसाल है जैसे कोई ऐसी महिला जो अपने बलबूते पर घर चलाती है उन्हे हमने सम्मानित किया इसी के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
यह अभियान किशोरियों को लेकर जो मिथक है इन मिथक को तोड़ने की प्रेरणा देने के लिए मनाया गया ताकि महिलाओं व किशोरियों के लिए एक अच्छा माहौल बनाया जा सके जिसमें की उनके विकास में कोई बाधा न रहे।ये जानकारी निखत ख़ान द्वारा दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button