उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

श्रेया फाउंडेशन ने गरीबों को कंबल वितरित किए

लखनऊ। राजधानी में श्रेया फाउंडेशन ने ठंड के प्रकोप को देखते हुए गरीबों को कंबल वितरित किए ।इस अवसर पर अध्यक्ष श्री हेमंत कुमार राय ने कहा कि गरीबों की मदद करना हमारा सर्वोत्तम धर्म है।निर्धन किसी भी धर्म, जाति का हो वह सर्वप्रथम इंसान है। हमारी संस्था सभी जरूरतमंदो की मदद का कार्य निरंतर कर रही है और अपनी इंसानियत के धर्म का परिचय दे रही है।इस अवसर पर श्रेया फाउंडेशन की सचिव संगीता राय जी , श्रेया राय जी,पी महेश जी,विक्रम चक्रवर्ती जी, शालिनी मिश्रा जी,श्री अवधेश जी, राजेश सिंह जी, विशाल सरोज,नवीन जी, मीडिया एवं इवेंट इंचार्ज वामिक खान,प्रिंस आर्य ,विवेक यादव, वीरेंद्र दुबे, रवि प्रकाश, रामशरण मिश्रा,अखिलेश सिंह ,कुलदीप सिंह नामित सिंह और दिनेश उपस्थित रहे।हेमंत कुमार राय ने बताया कि ठंड के प्रकोप को देखते हुए हमारी संस्था निरंतर जिला प्रशासन व नगर निगम के सहयोग को आगे बढ़ा रही है तथा सरकार के साथ-साथ यह हम जैसे प्रदेश वासियों की जिम्मेदारी है कि हम लोग भी गरीबों की मदद करें।श्रेया फाउंडेशन ने पॉलिटेक्निक चौराहा ,हनुमान सेतू ,बादशाह नगर चौराहा ,निशातगंज चौराहा ,डिवाइन हॉस्पिटल ,चारबाग व लखनऊ के अन्य स्थानों पर संस्था के लगभग डेढ़ सौ कार्यकर्ताओं ने कंबल वितरण का कार्यक्रम कर इंसानियत का परिचय दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button