उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

18 सूत्रीय ज्ञापन की अन्य मांगों को लेकर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया गया

लखनऊ : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेशीय नेतृत्व के आवाहन पर प्रदेश संगठन की सभी शाखा इकाइयों में तदर्थ शिक्षकों की सेवा समाप्ति संबंधी शासन के आदेश 9 नवंबर, 2023 को निरस्त कर सभी तदर्थ शिक्षकों को विनियमित किए जाने तथा पुरानी पेंशन की बहाली, निःशुल्क चिकित्सा सुविधा, वित्तविहीन शिक्षकों को समान कार्य के लिए समान वेतन तथा समान सेवा शर्तें लागू किए जाने आदि 18 सूत्रीय ज्ञापन की अन्य मांगों को लेकर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के पश्चात शाखा इकाइयों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा द्वारा 18 सूत्रीय मांग पत्र माननीय मुख्यमंत्री को प्रेषित किया गया।


उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रादेशिक उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता डा. आर.पी. मिश्र तथा महामंत्री नरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि 31 दिसंबर , 2023 को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कुमार त्रिपाठी, पूर्व एमएलसी की अध्यक्षता में आर्य कन्या इंटर कॉलेज, कानपुर में आयोजित राज्य कार्यकारिणी की बैठक में निर्णय लिया गया था कि 28 – 29 वर्षों तक सेवा करने वाले तदर्थ शिक्षकों की सेवाएं  9 नवंबर, 2023 के शासन के आदेश द्वारा समाप्त की गई सेवाओं की बहाली और उनका विनियमितीकरण तथा 18 सूत्रीय ज्ञापन की अन्य मांगों के लिए के लिए प्रदेश की सभी शाखा इकाइयों में सदस्य शिक्षण कार्य से विरत रह कर बाहों में काली काली पट्टी बांधकर प्रदेश व्यापी विरोध प्रदर्शन किया जाए और  मुख्यमंत्री को शाखा इकाई के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों के हस्ताक्षर से ज्ञापन प्रेषित किया जाए।


प्रदेश की राजधानी लखनऊ में संगठन के प्रादेशिक उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता डा. आर.पी. मिश्र, जिलाध्यक्ष अनिल शर्मा, जिलामंत्री महेश चन्द्र, उपाध्यक्ष आर.पी. सिंह, एवं उपाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार शुक्ल ने जनपद की विभिन्न विद्यालय इकाइयों का दौरा किया।

लखनऊ जनपद में डीएवी इंटर कॉलेज, योगेश्वर स्कूल इंटर कॉलेज, नवयुग कन्या इंटर कॉलेज, हनुमान प्रसाद रस्तोगी गर्ल्स इंटर कॉलेज, महिला विद्यालय इंटर कॉलेज, सरस्वती कन्या इंटर कॉलेज, जनता गर्ल्स इंटर कॉलेज सहित लगभग सभी विद्यालयों ने काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया और  मुख्यमंत्री को 18 सूतीओ मांगपत्र के ज्ञापन प्रेषित किये। डीएवी इंटर कॉलेज में प्रदर्शन का नेतृत्व महामंत्री नरेंद्र कुमार वर्मा योगेश्वर ऋषिकुल इंटर कॉलेज में प्रदेशीय मंत्री डा. आर.के. त्रिवेदी ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button