उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

प्रियदर्शनी वार्ड में लगा निःशुल्क चिकित्सा शिविर

लखनऊ : प्रियदर्शनी वार्ड में लोधी चौराहा पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की प्रेरणा से आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर का शुभारंभ भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने किया। चिकित्सा शिविर शुभारंभ अवसर पर रक्षा मंत्री ओएसडी के.पी सिंह,महानगर महामंत्री त्रिलोक सिंह अधिकारी, रक्षा मंत्री लखनऊ कार्यालय के जनसंपर्क अधिकारी राघवेंद्र शुक्ला, पार्षद रामकुमार वर्मा एवम अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि सरकार की पहली प्राथमिकता है कि सभी को आवश्यकता अनुसार स्वास्थ्य सुविधाएं मिले । कोई व्यक्ति स्वास्थ सुविधाओं से वंचित न हो इसके लिए गरीब लोगों के लिए प्रधानमंत्री आयुष्मान कार्ड योजना चलाई जा रही हैं जिसमें पांच लाख तक निःशुल्क इलाज कराया जा रहा है जिससे बड़ी संख्या में लोग लाभांवित हो रहे हैं। समय समय पर हमारे लोकप्रिय सांसद राजनाथ सिंह जी की प्रेरणा से निःशुल्क स्वास्थ्य मेले का आयोजन लखनऊ महानगर में आयोजित किया जाता है।उसी कड़ी में विभिन्न स्थानों पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन भी किया जा रहा है।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि स्वास्थ्य शिविर का आयोजन डा. कैलाश नारायन सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइसेंज के सहयोग से आयोजित हुआ जिसमे निःशुल्क परामर्श, स्वास्थ्य जांच, दैनिक दवाइयों का वितरण किया गया। हार्ट, शुगर, बीपी ,गैस, थायराइड, गठिया, चर्म रोग आदि विभिन्न प्रकार की बीमारियों की निशुल्क जांच के साथ ही निशुल्क दवा का भी वितरण किया गया।
शिविर में लगभग 292 लोगों ने निशुल्क परामर्श,दवाई और अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button