उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने जीता “ स्टार परफॉर्मर – रैंक 1” पुरस्कार

लखनऊ : पेंशन निधि विनियामक और विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए), वित्त मंत्रालय, द्वारा 20 नवंबर 2023 से 30 दिसंबर 2023 की अवधि के दौरान सभी वित्तीय संस्थानों हेतु आयोजित एनपीएस द गेम चेंजर अभियान में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया को “स्टार परफॉर्मर – रैंक 1” का पुरस्कार प्रदान किया गया.

इस सम्मान समारोह को 19 जनवरी, 2024 को होटल इंडियन हैबिटेट सेंटर, दिल्ली में एक शानदार कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता पीएफआरडीए के अध्यक्ष,  दीपक मोहंती द्वारा की गई. यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के कार्यपालक निदेशक,  निधु सक्सेना की ओर से यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की मुख्य महाप्रबंधक  बीना वहीद को इस सम्मान समारोह में पीएफआरडीए के अध्यक्ष द्वारा सम्मानित किया गया.

बैंक को रैंक -1 में विजेता के रूप में सम्मानित किया गया और कार्यपालक निदेशक सहित इसके शीर्ष कार्यनिष्पादन करने वाले कार्यपालकों और 10 क्षेत्रीय पदाधिकारियों को इस समारोह के दौरान पीएफआरडीए द्वारा सम्मानित किया गया.

पीएफआरडीए भारत में पेंशन के समग्र पर्यवेक्षण और विनियमन के लिए वित्त मंत्रालय, भारत सरकार के अधिकार क्षेत्र के तहत विनियामक निकाय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button