उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

जे.पी. नड्डा, राजनाथ सिंह, अमित शाह, अश्विनी वैष्णव दिल्ली के विभिन्न मंदिरों में सामुदायिक दर्शन में शामिल हुए और भक्तों का अभिनंदन किया

दिल्ली भाजपा ने पार्टी कार्यालय में आतिशबाजी शो आयोजित किया और पार्टी अध्यक्ष ने पार्टी कार्यालय में राम मंदिर सेल्फी प्वाइंट का उद्घाटन किया

नई दिल्ली  : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, केंद्रीय रक्षा मंत्री  राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री  अमित शाह, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा सहित वरिष्ठ भाजपा नेताओं के अलावा केंद्रीय मंत्रियों, राष्ट्रीय और प्रदेश पदाधिकारियों ने अयोध्या से प्रसारित श्री राम प्राण प्रतिष्ठा समारोह को देखने के लिए राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के विभिन्न मंदिरों और सार्वजनिक स्थानों पर श्री राम भक्तों के साथ शामिल हुए।

दिल्ली भर में भाजपा की प्रदेश, जिला और मंडल इकाइयों ने अपने कार्यालयों को रोशन किया और फूलो से सजाया है और आतिशबाजी का आयोजन किया है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्राण प्रतिष्ठा समारोह को सामुदायिक रूप से देखने के लिए 2486 मंदिरों और सार्वजनिक स्थानों पर टीवी स्क्रीन लगाईं।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा आज झंडेवालान मंदिर में सामुदायिक समारोह में भक्तों के साथ शामिल हुए। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख सांसद  सलिल बलूनी, राष्ट्रीय प्रवक्ता  प्रत्यूष कंठ और दिल्ली भाजपा मीडिया संपर्क प्रमुख  विक्रम मित्तल उपस्थित थे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली के प्रसिद्ध बिड़ला मंदिर में भक्तों और मंदिर के ट्रस्टियों के साथ प्राण प्रतिष्ठा समारोह का अवलोकन किया और उससे पूर्व सुन्दरकांड पाठ किया। एलओपी रामवीर सिंह बिधूड़ी, केंद्रीय राज्य मंत्री  मीनाक्षी लेखी और भाजपा के राष्ट्रीय सह मीडिया प्रमुख  संजय मयूख भी उपस्थित थे।

केंद्रीय रक्षा मंत्री  राजनाथ सिंह श्रद्धालुओं के साथ दरियागंज में एक कार्यक्रम में शामिल हुए और समारोह देखा।

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव हौज़ खास में श्री जगन्नाथ मंदिर में सामूहिक समारोह में भक्तों के साथ शामिल हुए।

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने नेहरू प्लेस मार्केट में व्यापारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक रूप से समारोह देखा। पार्षद श्री राजपाल सिंह उपस्थित थे।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने घडोली मंदिर में और तरूण चुघ ने सनातन धर्म मंदिर, पहाड़गंज में स्थानीय भक्तों के साथ समारोह देखा। विजेन्द्र धामा एवं पार्षद  मनीष चड्डा उपस्थित थे।

सांसद डाॅ. हर्ष वर्धन गौरी शंकर मंदिर में और  रमेश बिधूड़ी पालम में, एनडीएमसी के उपाध्यक्ष चाण्क्यापुरी राम मंदिर में भक्तों के साथ शामिल हुए और भक्तों के साथ समारोह देखा, जबकि प्रवेश साहिब सिंह ने अपने आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ विशेष पूजा की।

प्रदेश कार्यालय में राम मंदिर सेल्फी प्वाइंट स्थापित किया गया और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने सेल्फी किल्क कर उद्घाटन किया और मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर, मीडिया रिलेशन प्रमुख विक्रम मित्तल, कार्यालय सचिव श्री ब्रिजेश राय और अमित गुप्ता ने इस पर पहली सेल्फी लीं।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा शाम को घंटा घर चौक पर दिल्ली हिंदुस्तानी मर्चेंटाइल एसोसिएशन के द्वारा आयोजित सुंदरकांड पाठ में शामिल हुए और कहा कि एक तरफ आज का दिन सभी सनातन धर्म अनुयायियों के जीवन में एक यादगार दिन है, जहां सभी हिंदू इस दिन का आनंद ले रहे हैं, वहीं कुछ राजनीतिक दल भी इस दिन का आनंद ले रहे हैंजैसे कांग्रेस का सनातन धर्म विरोधी रुख उजागर हो गया है क्योंकि पार्टी ने प्राण प्रतिष्ठा समारोह का बहिष्कार किया था। दिल्ली भाजपा मीडिया प्रमुख  प्रवीण शंकर कपूर भी उपस्थित थे।

दिल्ली भाजपा के संगठन महासचिव  पवन राणा ने दिल्ली गेट क्षेत्र में जाटव समाज मंदिर में समारोह देखा।

दिल्ली भाजपा महासचिव  हर्ष मल्होत्रा शिव मंदिर शाहदरा में योगेन्द्र चंदोलिया करोल बाग और कमलजीत सहरावत शिव मंदिर, अंबरही, द्वारका में सामुदायिक दर्शन में भक्तों के साथ शामिल हुए, जबकि मीडिया  प्रवीण शंकर कपूर खारी बावली के किराना ट्रेडर्स के सामुदायिक समारोह में शामिल हुए।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button