उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

नीरज सिंह ने वाल्मीकि बस्ती में स्वच्छता कर्मियों के साथ किया सह भोज और उनका सम्मान

लखनऊ : भाजपा महानगर में अध्यक्ष आनंद द्विवेदी के नेतृत्व में मंदिरों में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के तहत कदम रसूल वार्ड के मोहन मिकिंग रोड स्थित आदि महाकवि वाल्मीकि मंदिर में स्वच्छता अभियान के उपरांत भाजपा नेता नीरज सिंह, प्रदेश महामंत्री संजय राय, एवं महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने स्वच्छता कर्मियों के साथ बैठ करके सह भोज किया।

वरिष्ट भाजपा नेता नीरज सिंह ने स्वच्छता कर्मियों से वार्ता कर सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देते हुए सरकार की योजनाओं के लाभ बताए। नीरज सिंह ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी जाति वर्ग तक समान रूप से बिना भ्रष्टाचार के पहुंचे यही भाजपा सरकार का उद्देश्य है।


महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने स्वच्छता कर्मियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की सहारा करते हुए कहा कि स्वच्छ और स्वस्थ राष्ट्र में आप सबका महत्वपूर्ण योगदान है।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि साहब भोज के दौरान साथ में महानगर उपाध्यक्ष सौरभ वाल्मीकि, धनश्याम दास अग्रवाल, विवेक सिंह तोमर, टिंकू सोनकर, मंडल अध्यक्ष सुदर्शन कटियार, आयुष वाल्मीकि आदि कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button