उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

एमएलसी मुकेश शर्मा ने उत्तर विधानसभा के जानकीपुरम क्षेत्र में सेक्टर -एफ की बूथ संख्या 315 में सिद्ध धात्री दुर्गा मंदिर प्रांगण में स्वच्छता अभियान चलाया

लखनऊ : एमएलसी मुकेश शर्मा ने प्रातः उत्तर विधानसभा के जानकीपुरम क्षेत्र में सेक्टर -एफ की बूथ संख्या 315 में सिद्ध धात्री दुर्गा मंदिर प्रांगण में स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष राकेश पांडे और कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।


श्रमदान के दौरान मुकेश शर्मा ने सभी को प्रेरित करते हुए कहा कि यह हम सबके लिए गर्व की बात है की देश एक ऐसे व्यक्ति के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है जो जन कल्याण के साथ-साथ हिंदू समाज के पुनर्जागरण का काम कर रहे हैं। नरेन्द्र मोदी की पहल से हमारे देश के संस्कार एवं संस्कृति की गौरवमई पहचान विश्व पटल पर पुनर्स्थापित हुई है। उनके आवाहन पर 22 जनवरी तक सभी मंदिरों में स्वच्छता अभियान जारी रहेगा।

आगामी 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारियों के क्रम में बीजेपी ने दीवार लेखन अभियान प्रारंभ किया है। अभियान को गति देते हुए लखनऊ महानगर में एमएलसी मुकेश शर्मा ने उत्तर मण्डल 5 की बूथ संख्या 316 स्थित दीवार पर भारतीय जनता पार्टी का चिन्ह कमल का फूल बनाया और उसके नीचे ‘एक बार फिर से मोदी सरकार’ का नारा लिखा।


मुकेश शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में एक बार पुनः तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाना है। 2024 में हम सबका एक ही संकल्प होना चाहिए, एक बार फिर मोदी सरकार और भाजपा की सीटों की संख्या चार सौ पार। भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि इसी संकल्प के साथ पूरे मनोयोग से कार्य कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button