उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

केप्री ग्लोबल कैपिटल ने आईआरडीएआई के कॉर्पोरेट एजेंसी लाइसेंस का अधिकतम लाभ उठाने के लिए एक इन्श्योरेंस प्लेटफॉर्म विकसित करने की योजना बनाई

लखनऊ : केप्री ग्लोबल कैपिटल लिमिटेड (सीजीसीएल) को लाइफ, जनरल और हेल्थ इन्श्योरेंस उत्पाद वितरित करने के लिए, दिसंबर 2023 में भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (आईआरडीएआई) की ओर से एक सामासिक कॉर्पोरेट एजेंसी लाइसेंस प्राप्त हुआ है।

सीजीसीएल ग्राहकों तक इन्श्योरेंस उत्पाद और सेवाएं पहुंचाने के तरीके में क्रांतिकारी बदलाव लाने के लिए प्रौद्योगिकी का लाभ उठाने की योजना बना रही है। कंपनी ने बीमा समाधान प्रदान करने के लिए डेटा एनालिटिक्स, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और ब्लॉकचेन का उपयोग करने की योजना बनाई है। ऐसा करके सीजीसीएल, दावों की प्रक्रिया और ग्राहक सहायता सेवाओं को स्वचालित करने में सक्षम बन जाएगी, जिससे ग्राहकों को बेहतर संतुष्टि मिलने के साथ-साथ परिचालन की लागत भी घटेगी। इस प्रकार, बीमाकर्ताओं का एक ऐसा पारिस्थितिकी तंत्र बनाना इस इंश्योरटेक प्लेटफॉर्म का मुख्य लक्ष्य होगा, जो ज्यादा किफायती और ग्राहक-हितैषी ढंग से कवरेज प्रदान कर सके। इससे आईआरडीएआई के ‘2047 तक भारत को बीमित करने’ वाले मिशन में कंपनी अपना भारी योगदान कर सकेगी।
इन्श्योरेंस के बारे में ग्राहक-केंद्रित दृष्टिकोण सामने लाना कंपनी का मूल सिद्धांत है। सीजीसीएल वेबसाइट, ऐप और कॉल सेंटरों के माध्यम से इन्श्योरेंस उत्पादों और सेवाओं की एक विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध कराएगी। इसके अलावा, यह प्लेटफॉर्म एक ग्राहक-हितैषी भुगतान नीति भी अपनाएगा जो ग्राहकों को डिजिटल वॉलेट, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और डेबिट कार्ड सहित कई तरीकों से भुगतान करने की इजाजत देगा।
इस तकनीक-केंद्रित फोकस के बल पर, सीजीसीएल का लक्ष्य यह है कि इन्श्योरेंस उत्पादों को क्रॉस-सेल करने के लिए सितंबर 2023 तक मौजूद 270 हजार वाले अपने तगड़े सक्रिय ग्राहक आधार का लाभ उठाया जाए। एफवाय24 की पहली छमाही के दौरान, सीजीसीएल ने कुल 62 बिलियन रुपए का लोन बांटा और 107 हजार लाइव ग्राहक जोड़े। इसके अलावा, कंपनी ने साझेदार बैंकों की ओर से 44 बिलियन रुपए के कार लोन, यानी 39 हजार नए ग्राहक पैदा किए। तेजी से बढ़ते ग्राहक संबंध, सीजीसीएल को इन्श्योरेंस की पैठ गहरी करने, शुल्क से होने वाली अपनी आय बढ़ाने और हितधारकों को बेहतर रिटर्न देने का एक नियंत्रित आधार प्रदान करते हैं। कंपनी को एफवाय25 में इन्श्योरेंस क्रॉस-सेल से 200 मिलियन रुपए की शुद्ध शुल्क आय पैदा होने की उम्मीद है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button