उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

सिद्धार्थनगर जनपद पहुंचकर प्रभारी मंत्री ने निरीक्षण भवन में सलामी ली

प्रभारी मंत्री  ए.के. शर्मा ने जिले के विकास कार्यों की समीक्षा की

लखनऊ/सिद्धार्थनगर : प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री व जनपद सिद्धार्थनगर के प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा मंगलवार को सिद्धार्थनगर जनपद पहुंचकर सर्वप्रथम निरीक्षण भवन सलामी ली।

क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और जिले के अधिकारियों के साथ निरीक्षण भवन में जनपद में चल रहे विकास कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने विकास कार्यों को लेकर जनप्रतिनिधियों के सुझाव जाने, इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए।

प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा ने बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद के विकास के लिए चल रहे विकास कार्यों को समय से पूरा करने के लिए कार्यों में तेजी लाई जाए और केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ पत्रों को समय से उपलब्ध हो सके, इसकी हमेशा चिंता की जाए।

उन्होंने कहा कि जनपद को विकास के मार्ग में आगे ले जाने के लिए सभी अधिकारियों को तथा क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को भी अपना पूरा योगदान देना होगा। जनपद का विकास कैसे हो, हमेशा इसकी चिंता करनी होगी।

सिद्धार्थनगर जनपद प्रवास के दौरान रास्ते में जगह जगह सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने ए.के. शर्मा जी का जोरदार स्वागत व अभिनंदन किया।

बैठक में जिले के जिलाधिकारी,मुख्य विकास अधिकारी,पुलिस अधीक्षक , भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ,जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान जी,विधायक श्यामधनी राही ,जिला पंचायत अध्यक्षा शीतल सिंह ,चेयरमैन गोविंद माधव आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button